Vistaar NEWS

BRICS Gala Dinner: ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने चखा भारतीय स्वाद, 100% वेज मेन्यू हुआ हिट

BRICS Gala Dinner

ब्रिक्स सम्मेलन का गाला डिनर

BRICS 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन का आज दूसरा और आखिर दिन है. सम्मेलन के पहले दिन सभी ब्रिक्स देशों के समर्थन से कल ‘नई दिल्ली घोषणापत्र 2026’ जारी किया गया. रात में सभी नेताओं के लिए भारतीय स्वाद से भरपूर 100 प्रतिशत वेज डिनर का इंतजाम किया गया था. BRICS देशों के राष्ट्राध्यक्षों, प्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों के लिए भव्य गाला डिनर की चर्चा अब चारों तरफ हो रही है.

हल्के खट्टे-मीठे स्वाद के साथ शुरु हुआ डिनर

मेहमानों के लिए गाला डिनर की शुरूआत स्टार्टर के साथ हुई. इस दौरान सभी को खंडवी मिले-फॉय परोसी गई, जिसमें बेसन से बनी स्टीम्ड खंडवी को सरसों, नारियल और करी पत्ते के तड़के के साथ केसर आम, माइक्रोग्रीन्स और योगर्ट ड्रेसिंग के साथ परोसा गया. केवल इतना ही नहीं इसके साथ खुंब गलौटी में तवे पर हल्के से ग्रिल किए गए मशरूम कबाब को मिंट पर्ल्स और शीरमल ब्रेड के साथ परोसा गया.

मेन कोर्श में देशी चटकारा

इस बाद पूरे मेन कोर्स में भारतीय स्वाद की झलक देखने को मिली. पनीर लबाबदार, गुच्छी मार्मिक (हिमालयी गुच्छी मशरूम और एस्पेरेगस को केसर, किशमिश और ममरा बादाम के साथ तैयार किया गया व्यंजन), कैरट बीन पोरियाल, ठक्काली बेले सारू (अरहर दाल और टमाटर से तैयार दक्षिण भारतीय शैली का हल्का सूप), मिलेट पुलाव, बीटरूट रायता समेत कई प्रकार की चटपटी और स्वादिष्ट डिश इस मेन कोर्स के मेन्यू में थीं.

डेजर्ट में शहतूत फिरनी ने मोह लिया मन

इसके बाद बात आती है डेजर्ट की तो सभी विदेशी मेहमानों को डेजर्ट में पुरानी दिल्ली के लोकप्रिय स्वाद से प्रेरित ओल्ड दिल्ली फ्रूट क्रीम विद जलेबी परोसी गई, जिसमें मौसमी फलों और हल्की व्हिप्ड क्रीम के साथ कुरकुरी जलेबी परोसी गई. इसके साथ ही शहतूत फिरनी ने तो सभी मेहमानों का मन मोह लिया.

चीनी शी जिनपिंग डिनर में नहीं हुए शामिल

हालांकि इस डिनर में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल नहीं हुए. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी. ब्रिक्स समिट का रविवार को आखिरी दिन है. इसके अलावा ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद वापस संयुक्त अरब अमीरात लौट गए. इस वजह से वो भी इस खास डिनर का हिस्सा बने.

अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग डिनर में शामिल क्यों नहीं हुए. खबरों की माने तो शी जिनपिंग आराम करने के लिए अपने होटल लौट गए थे.

ये भी पढ़ेंः ‘अगले 20 साल के एजेंडे पर काम करना है’, BRICS समिट में बोले पीएम मोदी- हम किसी के खिलाफ नहीं

Exit mobile version