Vistaar NEWS

दिल्ली में BRICS Summit 2026 को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी, 35 से ज्यादा सड़कें प्रभावित, जानें रूट डायवर्जन

Delhi Traffic Diversion

दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

BRICS Summit 2026: राजधानी दिल्ली में 11 सितंबर से 13 सितंबर तक BRICS शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जाएगा. सम्मेलन भारत मंडपम में होगा. कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जरी की है. इस दौरान दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा और कई सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रह सकती है. ऐसे में घर से निकलने से पहले अपना रूट जरूर जांच लें.

22 जगहों पर डायवर्जन की व्यवस्था

BRICS सम्मेलन के दौरान दिल्ली में लगभग 22 मेन स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा. इससे 35 से अधिक सड़कें प्रभावित होने की संभावना है. दिल्ली पुलस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या किसी जरूरी काम से बाहर जाना है तो समय से पहले निकलें .

इन जगहों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

ट्रैफिक डायवर्जन वाले प्रमुख स्थानों में मोतीबाग फ्लाईओवर, गोलचक्कर ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, मदरसा टी-प्वाइंट, लोधी रोड-अमृता शेरगिल मार्ग, लोधी रोड-मैक्स मूलर मार्ग, लोधी रोड-महर्षि रमण मार्ग और लोधी रोड-आर्चबिशप मकारियस मार्ग शामिल हैं.

इसके अलावा लोधी फ्लाईओवर के नीचे, नीला गुंबद, ओबेरॉय फ्लाईओवर के नीचे, डीपीएस मथुरा रोड के सामने यू-टर्न, रिंग रोड-भैरों मार्ग और मंडी हाउस पर भी ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा.

इन रास्तों पर आवाजाही हो सकती है प्रभावित

सम्मेलन के दौरान शांति पथ, अफ्रीका एवेन्यू से यशवंत पैलेस, अरविंदो मार्ग, अमृता शेरगिल मार्ग, मैक्स मूलर मार्ग, महर्षि रमण मार्ग और आर्चबिशप मकरियस मार्ग पर आवाजाही प्रभावित रहेगी. इसके अलावा मथुरा रोड से भारत मंडपम की ओर जाने वाला रास्ता, ओबेरॉय फ्लाईओवर और डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, भैरों मार्ग, फिरोजशाह रोड, भगवान दास रोड और कॉपरनिकस मार्ग पर भी एंट्री प्रतिबंधित या नियंत्रित की जा सकती है.

ये भी पढ़ें-आम आदमी को झटका! दिसंबर से महंगा हो सकता है बैंक लोन, जानें RBI का प्लान

दिल्ली पुलिस ने की मेट्रो इस्तेमाल करने की अपील

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा के लिए ज्यादा से ज्यादा दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करें. मेट्रो सेवाओं पर इन ट्रैफिक का असर नहीं पड़ेगा. वहीं इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी. पुलिस ने लोगों से अपल की है कि परशानी से बचने के लिए यात्रा से पहले अपना रूट प्लान कर लें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें

Exit mobile version