Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज रविवार, 1 फरवरी 2026 को 11 बजे आम बजट पेश किया. इस बजट में युवाओं, महिलाओं और किसानों पर फोकस किया गया है. बजट पेश होते ही शेयर बाजार में हाहाकार मच गया है. सेंसेक्स में 1900 से ज्यादा अंकों की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. संसद का मौजूदा सत्र 28 जनवरी से शुरू हुआ है, जिसका पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा. जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “मरीजों, खासकर कैंसर से पीड़ित लोगों को राहत देने के लिए, मैं 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट देने का प्रस्ताव करती हूं. मैं दवाओं, मेडिसिन और खास मेडिकल मकसद के लिए इस्तेमाल होने वाले खाने के पर्सनल इंपोर्ट पर इंपोर्ट ड्यूटी से छूट देने के मकसद से 7 और दुर्लभ बीमारियों को जोड़ने का भी प्रस्ताव करती हूं.”
वित्त मंत्री ने कहा, “रक्षा क्षेत्र की यूनिट्स द्वारा मेंटेनेंस, रिपेयर या ओवरऑल जरूरतों के लिए इस्तेमाल होने वाले एयरक्राफ्ट के पार्ट्स बनाने के लिए इंपोर्ट किए जाने वाले कच्चे माल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट देने का प्रस्ताव है.
बजट पेश होते ही शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में 1900 से ज्यादा अंकों की बड़ी गिरावट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “GDP के मुकाबले कर्ज का अनुपात GDP का 55.6% रहने का अनुमान है.”
वित्त मंत्री ने कहा, “मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल से किसी व्यक्ति को अगर ब्याज मिलता है, तो उसमें आयकर नहीं लगेगा. उस पर टीडीएस भी नहीं काटा जाएगा.”
निर्मला सीतारमण ने कहा, तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव है. इसके साथ ही जामनगर में WHO के वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र को अपग्रेड करने का प्रस्ताव है.
वित्त मंत्री ने इक्विटी सहायता के लिए किए बड़े ऐलान
लघु, मध्यम उद्यमों को चैंपियन बनाना और सूक्ष्म उद्यमों को सहायता प्रदान करना
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) February 1, 2026
◾️इक्विटी सहायता
👉10,000 करोड़ रुपये के समर्पित एसएमई विकास निधि की शुरुआत
👉आत्मनिर्भर भारत कोष में अतिरिक्त 2000 करोड़ रुपये डाले जाएंगे
◾️लिक्विडिटी सपोर्ट
👉ट्रेड्स (TReDS) के साथ एमएसएमई के… pic.twitter.com/M8b8PBRZ2X
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “नारियल उत्पादन में कॉम्पिटिशन को और बढ़ाने के लिए मैं एक नारियल संवर्धन योजना का प्रस्ताव करती हूं ताकि अलग-अलग तरीकों से उत्पादन बढ़ाया जा सके और उत्पादकता बेहतर हो सके. भारतीय काजू और कोको के लिए एक खास प्रोग्राम का प्रस्ताव है ताकि भारत कच्चे काजू और नारियल के उत्पादन और प्रोसेसिंग में आत्मनिर्भर बन सके, निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़े और 2030 तक भारतीय काजू और भारतीय कोको को प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड में बदला जा सके”
निर्मला सीतारमण ने कहा, “भारत के पूर्व क्षेत्रों में नए संस्थान बनेंगे. 20 प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर 10 हजार गाइड और नए राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान का प्रस्ताव रखा गया है.”
निर्मला सीतारमण ने कहा, “2026-27 में, मैं पब्लिक कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव करती हूं.”
कहां बनेेंगे हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर
वित्त मंत्री ने कहा, “7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलीगुड़ी में बनाए जाएंगे”
वित्त मंत्री ने कहा, पिछले एक दशक में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं. शिक्षा से रोजगार और उद्दम तक के सफर को मजबूत करने के लिए एक समिति बनाई जाएगी.
निर्मला सीतारमण ने कहा, “सरकार का लक्ष्य है कि 2047 तक सेवा क्षेत्र में 10 प्रतिशत वैश्विक हिस्सेदारी के साथ भारत अग्रणी बने. सरकार ने एक बार फिर सेवा के क्षेत्र में जोर देने का फैसला किया है.”
वित्त मंत्री ने कहा, “हर जिले में गर्ल हॉस्टल बनाया जाएगा.
विदेशी मुद्रा प्रबंधन नियमावली की व्यापक समीक्षा की जाएगी.
विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च स्तरीय समिति के गठन का प्रस्ताव .
विद्युत वित्त निगम और ग्रामीण विद्युतीकरण निगम के पुनर्गठन का प्रस्ताव.
निर्मला सीतारमण ने कहा, “एक जिला-एक उत्पाद को बढ़ावा दिया जाएगा, ग्रामीण युवाओं को फायदा. भारत के सस्ते खेल सामान के वैश्विक केंद्र के रूप में उभरने की संभावना है.”
मेडिकल टूरिज्म पर सरकार का फोकस
सरकार का इन बिन्दुओं पर विशेष फोकस
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “पर्यावरण के लिहाज से टिकाऊ कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए, मैं पूर्व में डंकुनी को पश्चिम में सूरत से जोड़ने वाले नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव करती हूं, अगले 5 सालों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत ओडिशा में नेशनल वॉटरवे 5 से होगी, जो तालचेर और अंगुल के खनिज-समृद्ध इलाकों और कलिंगनगर जैसे औद्योगिक केंद्रों को पारादीप और धमरा बंदरगाहों से जोड़ेगा. वाराणसी और पटना में भी अंतर्देशीय जलमार्गों के लिए एक शिप रिपेयर इकोसिस्टम स्थापित किया जाएगा.”
वित्त मंत्री ने कहा, “रोजगार सृजन और विकास को गति देने के लिए व्यापक आर्थिक सुधार किए गए हैं. प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद अब तक 350 से अधिक सुधारों को लागू किया जा चुका है.”
वित्त मंत्री ने कहा, ‘मैं चुनौती मोड में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव करती हूं. मैं खादी और हथकरघा को मजबूत करने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू करने का प्रस्ताव करती हूं.”
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “मैं भविष्य के चैंपियन बनाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का MSME ग्रोथ फंड बनाने का प्रस्ताव करती हूं.”
केंद्रीय बजट 2026-27 | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “…मैं भविष्य के चैंपियन बनाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का MSME ग्रोथ फंड बनाने का प्रस्ताव करती हूं।” pic.twitter.com/PDAyzKvRFh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
निर्मला सीतारमण ने कहा, “प्रोडक्टिविटी बढ़ाना पहला कर्तव्य है, इकोनोमिक ग्रोथ बढ़ाना, दूसरा कर्तव्य लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना उन्हें सशक्त बनाना, तीसरी कर्तव्य सबका साथ सबका विकास है.”
वित्त मंत्री ने कहा, “7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे, 5 वर्षों में पांच औद्योगिक क्षेत्र में कार्बन कैप्चर के लिए 20 हजार करोड़ का प्रस्ताव, आत्मनिर्भर भारत निधि में बढ़ोतरी, 2000 करोड़ के टॉप अप का प्रस्ताव रखा गया है.”
निर्मला सीतारमण ने बायो-फार्मा सेक्टर के लिए बड़ा एलान किया है. उन्होंने कहा, भारत को वैश्विक बायो-फार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने के लिए मैं ‘बायो फार्मा शक्ति’ योजना का प्रस्ताव रखती हूं. सरकार द्वारा इसके लिए अगले 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा. इससे बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर के घरेलू उत्पादन के लिए मजबूत इकोसिस्टम तैयार होगा.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “आर्थिक विकास को तेज करने और बनाए रखने के लिए मैं छह क्षेत्रों में सुधार करने का प्रस्ताव करती हूं. 7 रणनीतिक क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना, पुराने औद्योगिक क्षेत्रों को फिर से पुनर्जीवित करना, चैंपियन MSME बनाना, इंफ्रा को बढ़ावा देना, लंबी अवधि की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना, शहरी आर्थिक क्षेत्रों का विकास करना.”
वित्त मंत्री ने कहा, “हम इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करेंगे और टेक्नोलॉजी और स्किल्ड वर्कफोर्स डेवलप करने के लिए इंडस्ट्री-लेड रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर्स पर भी फोकस करेंगे.”
निर्मला सीतारमण ने कहा कि 10 हजार करोड़ का SME ग्रोथ फंड रहेगा. सरकार टेक्सटाइल सेक्टर को भी बूस्टर देगी. ऐसे सभी शहर जहां पर 5 लाख से ऊपर आबादी है. वहां पर सरकार इन्फ्रा बूस्ट करेगी.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “आत्मनिर्भरता को अपना मार्गदर्शक मानते हुए, हमने घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, ऊर्जा सुरक्षा बनाई है और जरूरी आयात पर निर्भरता कम की है. साथ ही, हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि सरकार के हर काम से नागरिकों को फायदा हो. रोजगार पैदा करने, कृषि उत्पादकता, परिवारों की खरीदने की शक्ति और लोगों को यूनिवर्सल सर्विस देने के लिए सुधार किए गए हैं. इन उपायों से लगभग 7% की हाई ग्रोथ रेट मिली है और हमें गरीबी कम करने और हमारे लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में काफी मदद मिली है.”
केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “जब से हमने 12 साल पहले सत्ता संभाली है, देश की आर्थिक स्थिति स्थिरता, वित्तीय अनुशासन, लगातार विकास और कम महंगाई से पहचानी गई है. यह उन सोच-समझकर लिए गए फैसलों का नतीजा है जो हमने अनिश्चितता और मुश्किल समय में भी लिए हैं.”
केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “जब से हमने 12 साल पहले सत्ता संभाली है, देश की आर्थिक स्थिति स्थिरता, वित्तीय अनुशासन, लगातार विकास और कम महंगाई से पहचानी गई है। यह उन सोच-समझकर लिए गए फैसलों का नतीजा है जो हमने अनिश्चितता और… pic.twitter.com/umkMG9yUQr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
निर्मला सीतारमण बजट पेश करते हुए बोलीं कि सरकार ने लोक लुभावनवाद की बजाय आम लोगों को काफी प्राथमिकता दी है. केंद्र सरकार ने बयानबाजी की जगह सुधारों को चुना है. भारत की विकास यात्रा लगातार आर्थिक वृद्धि और नियंत्रित महंगाई से चिन्हित रही है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- बजट में विकसित भारत के लिए आए सुझावों को सम्मिलित किया है.
इस बार का बजट युवा शक्ति बजट है.
यह कर्तव्य भवन में बना पहला बजट है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- भारत, दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनोमी बनने की ओर अग्रसर है.
बजट में SC,ST, युवा और महिलाओं के विकास पर फोकस किया गया है.
निर्मला सीतारमण बोलीं- नई तकनीक से समावेश विकास हो रहा है. विकसित भारत के लिए ये बजट है.
निर्यात बढ़ाना और निवेश लाना भारत का उद्देश्य है.
निर्मला सीतारमण बजट पेश करते हुए बोलीं माघ पूर्णिमा और संत रविदास की जयंती पर बजट 2026-27 पेश कर रही हूं. रोजगार सृजन, कृषि विकास के लिए बजट पेश कर रही हूं.
निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं.
बजट से पहले कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “मुझे बजट से ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं, लेकिन देखते हैं.”
#watch दिल्ली: बजट से पहले की उम्मीदें पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “मुझे ज़्यादा उम्मीदें नहीं हैं, लेकिन देखते हैं।” pic.twitter.com/k1owMf3qHa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
यह ऐतिहासिक बजट होगा- रिजिजू
किरेन रिजिजू ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक बजट होगा. पीएम की ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ विकसित भारत की ओर तेज़ी से आगे बढ़ेगी.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद पहुंचे.
VIDEO | Union Budget 2026: Union Home Minister Amit Shah (@AmitShah) arrives at Parliament ahead of Budget presentation.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 1, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7)#budget2026withpti #unionbudgetwithpti pic.twitter.com/U2pq3TshMD
बजट पेश होने से पहले संसद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
VIDEO | Delhi: PM Modi arrives at Parliament ahead of Budget presentation.#budget2026withpti #unionbudgetwithpti
— Press Trust of India (@PTI_News) February 1, 2026
(Full video available on PTI Videos -ptivideos.com) pic.twitter.com/Srxn9fMR11
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंचे.
VIDEO | Union Budget 2026: Defence Minister Rajnath Singh (@rajnathsingh) arrives at Parliament ahead of budget presentation. #budget2026withpti #unionbudgetwithpti
— Press Trust of India (@PTI_News) February 1, 2026
(Full video available on PTI Videos -ptivideos.com) pic.twitter.com/4inU3igZfL
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी संसद पहुंचे.
#watch केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी संसद पहुंचे। pic.twitter.com/OiK8l9hDMg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके लगातार नौवें केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पारंपरिक ‘दही-चीनी’ खिलाई.
#watch राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके लगातार नौवें केंद्रीय बजट पेश करने से पहले पारंपरिक ‘दही-चीनी’ खिलाई। pic.twitter.com/33neJQQShv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.
दिल्ली | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। pic.twitter.com/YFT9ugYXW1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राज्य मंत्री पंकज चौधरी अपनी टीम के साथ केंद्रीय बजट 2026-27 के दिन.
Delhi: Finance Minister Nirmala Sitharaman along with her team with the Budget tablet outside the Ministry of Finance.
— ANI (@ANI) February 1, 2026
She will present the #unionbudget2026 today at around 11 AM in Lok Sabha. pic.twitter.com/Ke9jBV3m5X
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय पहुंचे.
#watch दिल्ली: वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय पहुंचे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी। pic.twitter.com/ScpJKrSbF4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करने से पहले वित्त मंत्रालय पहुंची.
#watch दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करने से पहले वित्त मंत्रालय पहुंची। pic.twitter.com/eKMhEeRZZc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2026
27 साल बाद रविवार को आम बजट पेश किया जा रहा है. इससे पहले 1999 में रविवार को आम बजट पेश किया गया था.
