PM Modi: बजट सत्र (Budget Session 2026) हंगामेदार बना हुआ है. लोकसभा में लगातार हंगामे के बाद कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (4 फरवरी) को शाम 5 बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर स्पीच देने वाले थे. सत्र के हंगामेदार होने के कारण पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी. पीएम मोदी संबोधन भी टल गया.
पीएम मोदी की कुर्सी घेरी गई- बीजेपी का दावा
बीजेपी ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाते हुए हुए कहा लोकसभा में पीएम जहां बैठते हैं, विपक्ष लोग वहां तक चढ़ गए थे. इसके साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि विपक्ष की महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री की कुर्सी का घेराव कर लिया था. उनकी मंशा पीएम मोदी पर हमले की थी.
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने विपक्ष पर सदन में बवाल करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि सीनियर मंत्री ने समझाया और महिला सांसदों को वापस जाने के लिए कहा. बोले कि ऐसी स्थिति में पीएम नहीं आ सकते है, लेकिन महिला सांसद सुनने के लिए तैयार नहीं थीं. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की महिला सांसद मारपीट करने वाले हाव-भाव में थीं.
जैसा मैंने कहा, पीएम मोदी संसद में नहीं आएंगे क्योंकि वो डरे हुए हैं और सच्चाई का सामना नहीं करना चाहते। pic.twitter.com/1d2UmvR9mz
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 4, 2026
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने क्या कहा?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके कहा कि जैसा मैंने कहा, पीएम मोदी संसद में नहीं आएंगे क्योंकि वो डरे हुए हैं और सच्चाई का सामना नहीं करना चाहते.
ये भी पढ़ें: गुफा में छिपे थे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, काल बनकर पहुंची भारतीय सेना ने उड़ा दिया ठिकाना, कमांडर समेत 2 ढेर
वहीं, कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि जोतिमणि, गनीबेन ठाकुर और मैं बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की ओर गए. पीएम मोदी उस समय सदन में नहीं थे. हमने निशिकांत दुबे से कहा महिलाओं को लेकर क्या बोल रहे थे, इधर आओ, इधर आओ. इसे लेकर निशिकांत दुबे वहां से जाने लगे. इस पर हमने कहा कि कहां भाग रहे हो. इसी वक्त बीजेपी की महिला सांसद भी वहां पहुंच गईं. बाद में टेंशन डिफ्यूज हो गया और हम सब वापस लौट आए.
