पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर होगा उपचुनाव, 24 जुलाई को मतदान

West Bengal Rajya Sabha Election: पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव होगा. चुनाव आयोग के अनुसार, तीनों सीटों पर 24 जुलाई को मतदान किया जाएगा.
West Bengal Rajya Sabha Election

बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर होगा उपचुनाव

Three Seats Election 24 July: पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव होगा. चुनाव आयोग के अनुसार, तीनों सीटों पर 24 जुलाई को मतदान किया जाएगा. बंगाल की जिन 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. उनमें सांसद सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु शेखर रॉय की सीटें शामिल हैं.

चुनाव आयोग के मुताबिक, तीनों सीटों पर 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा. इसी दिन मतों की गिनती भी की जाएगी. यानी हार जीत का फैसला भी 24 जुलाई को ही आ जाएगा.

क्यों हो रहा उपचुनाव?

सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु शेखर रॉय तीनों ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी से राज्यसभा सांसद थे, लेकिन तीनों ने पहले राज्यसभा और पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद तीनों सीटों पर उपचुनाव की स्थिति बन गई.

पार्टी पर आरोप लगाते हुए दिया था इस्तीफा

सुखेंदु शेखर रॉय ने अपनी ही पार्टी टीएमसी पर कथित भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा और ममता बनर्जी के नेतृव्य पर सवाल उठाते हुए 8 जून को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. इस दौरान उन्होंने आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना का भी जिक्र किया था और कहा कि पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः भारत के लिए गुड न्यूज, उर्वरक से लदे होर्मुज स्ट्रेट से निकले 15 जहाज

इसके बाद सुष्मिता देव ने भी 10 जून को टीएमसी छोड़ने का ऐलान किया था. हालांकि, सुष्मित देव के इस्तीफे के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वे भाजपा में शामिल हो सकती हैं. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है.

ज़रूर पढ़ें