Jaipur School Violence: राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कुछ कार्यकर्ता 21 अगस्त को सरकारी स्कूल का जायजा लेने गए थे. लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ लिया और गांव से भगा दिया. सीजेपी ने इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने और गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया था. अब इस मामले में FIR भी दर्ज हो गई है. CJP के सह संयोजक आशुतोष रांका और 50-60 कार्यकर्ताओं पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है. वहीं इस मामले में सीजेपी की तरफ से भी एफआईआर दर्ज कराई गई है.
क्या था मामला?
सीजेपी के सह संयोजक आशुतोष रांका अपने साथ करीब 50-60 कार्यकर्ताओं को लेकर जयपुर में एक गांव की स्कूल में जांच करने के लिए पहुंचे थे. लेकिन इस दौरान गांव वाले एकत्रित हो गए और सीजेपी कार्यकर्ताओं को भगा दिया. इस घटना को लेकर शिकायत करने वाले ग्रामीण ने बताया कि आशुतोष रांका अपने 50-60 कार्यकर्ताओं के साथ गांव आए और इस दौरान उन्होंने गांववालों के साथ गाली-गलौज की. जब गाली देने वालों का विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी.
SC/ST एक्ट के तहत शिकायत दर्ज
शिकायतकर्ता भगवान सहाय ने दावा कि सीजेपी कार्यकर्ताओं के इस हमले में वे और दूसरे गांववाले घायल हो गए. इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, आशुतोष रांका ने जातिसूचक शब्दों से गालियां देकर मुझे और दूसरे गांववालों को बेइज्जत किया. जिसकी वजह से गांववालों में काफी नाराजगी है.” शिकायतकर्ता के इन आरोपों के बाद सीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत जानबूझकर चोट पहुंचाने, गलत तरीके से रोकने, शांति भंग करने और गैर कानूनी तरीके से इकट्ठा होने, जानबूझकर बेइज्जती करने के साथ ही साथ ही SC/ST एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है.
ये भी पढ़ेंः अमरावती के सरकारी अस्पताल में वेंटिलेटर फटने से लगी आग, NICU में 3 नवजातों की मौत, वार्ड में भर्ती थे 39 बच्चे
CJP ने भी दर्ज कराई FIR
वहीं, इस मामले को लेकर सीजेपी ने कहा कि जब हम स्कूल की व्यवस्था की जांच करने पहुंचे तो वहां पर कुछ असामाजिक लोग पहले से तैनात थे, जो हमारे कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. सीजेपी ने एफआईआर में जानबूझकर चोट पहुंचाने, गलत तरीके से रोकने, गैर तरीके से इकट्ठा होने, 20,000 से 1 लाख रुपए तक का नुकसान या क्षति पहुंचाने वाली शरारत और शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर बेइज्जत करने का आरोप लगाया.
