Vistaar NEWS

‘728 वोटरों में से केवल 1 बचा…’, SIR विवाद बीच राहुल गांधी ने SDM को लगाया फोन, बोले-आपको अलग तरीके से देखेंगे

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

चुनाव आयोग विवाद के बाद से विपक्ष पूरी तरह से भाजपा और इलेक्शन कमीशन पर निशाना साध रहा है. देश के अलग-अलग शहरों में कांग्रेसी नेता CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. कई जगहों पर रैली निकालकर प्रदर्शन भी किया जा रहा है. इसी बीच राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने सोमवार को चुनाव आयोग की दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर दावा किया कि यमुना किनारे स्थित बेला एस्टेट में रहने वाले 728 लोगों में से SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ एक नाम बचा है.

एक्स पर वीडियो किया शेयर

इसको लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है. राहुल गांधी ने सोमवार को बेला एस्टेट पहुंचकर वहां रहने वाले लोगों से बातचीत की और मतदाता सूची में उनके नाम को लेकर जानकारी ली. उन्होंने दावा किया कि इलाके में रहने वाले 727 लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं. इस दौरान उन्होंने मौके पर एसडीएम को भी फोन लगाकर चेतावनी दी.

728 लोगों में से केवल 1 नाम बचा

राहुल गांधी उन्होंने कहा, ‘यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं. SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ एक नाम बचा- बाकी 727 नाम काट दिए गए. ये लोग दशकों से यहां रह रहे हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के दिल्ली चुनावों में वोट डाल चुके हैं. 2023 में इनके घर तोड़ दिए गए थे- पर ये कहीं नहीं गए, यहीं हैं. आज मैं इनकी झुग्गी में गया और सीधे इन्हीं से सुना कि चुनाव आयोग ने इनके साथ क्या किया है.’

SDM से फोन पर की बात

राहुल गांधी ने SDM से फोन पर बात की और कहा ‘मकान होने या न होने का वोट के अधिकार से कोई रिश्ता नहीं है. खुद CEC ज्ञानेश कुमार कह चुके हैं कि “हाउस नंबर 0” बेघरों के लिए है. फिर भी 727 लोगों का नाम काट दिया गया. यह SIR नहीं – यह वोट चोरी का तरीक़ा है. जिनके पास पहले ही सबसे कम है, उनसे उनकी इकलौती ताक़त छीनी जा रही है. ज्ञानेश कुमार तो जाएँगे. पर जिस सिस्टम ने उनसे यह करवाया, उसका हिसाब भी होगा. उन्होंने एसडीएम से कहा कि आप अपना नाम और पद मुझे बताइए आपको अलग तरीके से देखेंगे.’

ये भी पढ़ेंः प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर भड़की CJP, शुरू करेगी जेल भरो आंदोलन… अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान

Exit mobile version