Vistaar NEWS

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, देश के अलग-अलग शहरों से सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

chandra grahan 2026

चंद्र ग्रहण 2026

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) खत्म हो गया है. दोपहर 3.20 बजे शुरू हुआ ग्रहण शाम 6.47 बजे तक रहा. भारत समेत दुनिया के कई देशों से दुर्लभ तस्वीरें सामने आईं. कई जगहों पर ‘ब्लड मून’ का नजारा दिखा. ग्रहण के खत्म होने के बाद मंदिरों की साफ-सफाई की गई. गंगाजल का छिड़काव भी किया गया. लोगों ने नदियों में पवित्र डुबकी लगाई.

ओडिशा: पुरी में आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई दिया.

उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ में चंद्र ग्रहण का शानदार नजारा देखने को मिला.

मध्य प्रदेश: उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद साफ-सफाई की गई.

असम: गुवाहाटी से चंद्र ग्रहण की बेहद सुंदर तस्वीरें सामने आईं.

गुजरात: राजधानी गांधीनगर में आंशिक चंद्रग्रहण का खूबसूरत नजारा देखने को मिला.

यूपी: वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर चंद्र ग्रहण के बाद लोग की भीड़ उमड़ी. गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई.

ये भी पढ़ें: खामेनेई की मौत पर चुप क्यों है मोदी सरकार? सोनिया और राहुल गांधी के सवाल का BJP ने दिया जवाब

Exit mobile version