चारधाम यात्रा में मौसम बना सबसे बड़ी चुनौती! तीन श्रद्धालुओं की मौत से बढ़ी चिंता, प्रशासन की लोगों को सलाह

Char Dham Yatra 2026: उत्तराखंड में खराब मौसम के बीच केदारनाथ यात्रा के दौरान तीन श्रद्धालुओं की जान चली गई. प्रशासन ने यात्रियों को स्वास्थ्य और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी है. केदारनाथ यात्रा में मौसम चुनौतीपूर्ण बना हुआ है.
केदारनाथ मंद‍िर

केदारनाथ मंद‍िर

Char Dham Yatra 2026: देशभर के कई राज्‍यों में इस समय भीषण गर्मी का दौर जारी है. तो वहीं पहाड़ी राज्‍यों में इस समय मौसम सबके लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशान‍ियों का सामना करना पड़ रहा है. लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम के बीच केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है.

जानकारी के अनुसार, मृतकों की तबीयत यात्रा के दौरान अचानक बिगड़ गई थी. ऊंचाई, कम ऑक्सीजन और कठिन पैदल मार्ग के कारण कई श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन ने यात्रियों से स्वास्थ्य जांच करवाने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की है.

मौसम व‍िााग ने जारी किया अलर्ट

उधर, मौसम विभाग ने केदारनाथ क्षेत्र में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की संभावना जताई है. खराब मौसम के चलते कई स्थानों पर यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है.

चारधाम यात्रा में इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, लेकिन लगातार बदलते मौसम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

प्रशासन की लोगों से अपील

प्रशासन के अनुसार होल्डिंग स्थलों पर यात्रियों के ठहरने, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. यात्रा मार्ग पर तैनात पुलिस, सेक्टर मजिस्ट्रेट, DDRF, SDRF, NDRF और अन्य विभागीय टीमें पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात हैं. प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहें.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ मारपीट, कपड़े फाड़े, अंडे फेंके…देखें Video

ज़रूर पढ़ें