Chhath Puja 2026: चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार (16 नवंबर 2026) को उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया. देश के अलग-अलग हिस्सों के श्रद्धालुओं ने नदी, पोखरों, तालाबों, कुंड और अस्थायी घाट में आस्था की डुबकी लगाई. भगवान सूर्य देव और छठी मइया की पूजा के साथ खरना से शुरू हुआ पर्व 36 घंटे तक चला निर्जला उपवास पूरा हो गया है. इसके बाद व्रती और परिजन पारण करेंगे.
पटना से लेकर दिल्ली-मुबंई तक दिखी रौनक
बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार सुबह से ही घाटों पर रौनक देखने को मिली. व्रती और परिजन घाटों पूजन सामग्री, फल-फूल, ठेकुआ और दूसरी पारंपरिक सामग्रियों के साथ पहुंचे. उगते सूरज को अर्घ्य दिया और परिवार की खुशहाली के साथ संतान और सुहाग की लंबी उम्र की कामना की. पटना के गंगा घाट, दिल्ली में यमुना नदी किनारे बने घाटों और मुंबई में बने अस्थायी घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब देखने को मिला.
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Devotees perform Chhath Puja rituals at Lakshman Mela Ground on the final day of the festival. https://t.co/Y9Ku4SF0l2
— ANI (@ANI) November 16, 2026
प्रधानमंत्री ने छठ पूजा की दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व 2026 की बधाई दी है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के साथ आज महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हुआ. प्रकृति को समर्पित इस दिव्य उत्सव में दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला. छठी मइया से विनती है कि वे सभी व्रतियों के साथ-साथ देशभर के मेरे परिवारजनों को अपना शुभाशीष प्रदान करें.
नितिन नवीन से लेकर रवि किशन तक
आम से लेकर खास लोग सभी छठ महापर्व निभाते हुए दिखे. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना स्थित आवास पर पत्नी के साथ सूर्य को अर्घ्य दिया. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक्टर और सांसद रवि किशन दउरा लेकर छठ घाट पहुंचे. वहीं, सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी पत्नी के साथ सूर्य भगवान को अर्घ्य देते हुए दिखाई दिए.
#WATCH | Chhath Puja | Delhi CM Rekha Gupta says, "Such unbreakable devotion in Maa, such strong belief in Surya Bhagwan and dedication to one’s family are displayed by ‘Chhathvrati’ women who observe this ‘nirjala’ for 36 hours. I prayed to Maa to continue bestowing her blessings on all of us, so that every family prospers, everyone goes ahead in their life and everyone India lives happily…To the people from Purvanchal, I would like to say that we made every effort to ensure that Chhath Mahaparv gets celebrated in a divine and grand manner; forgive me if anything was lacking and I will try to make even better arrangements next year."
— ANI (@ANI) November 16, 2026
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने की पूजा
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता घाट पहुंचीं और पूजा की. उन्होंने कहा कि ‘छठव्रती’ महिलाएं, जो 36 घंटे तक ‘निर्जला’ व्रत रखती हैं, उनमें मां के प्रति अटूट भक्ति, सूर्य भगवान में गहरी आस्था और अपने परिवार के प्रति समर्पण देखने को मिलता है. मैंने मां से प्रार्थना की है कि वह हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें, ताकि हर परिवार समृद्ध हो, हर कोई अपने जीवन में आगे बढ़े और पूरा भारत खुशी से रहे.
