Vistaar NEWS

Vande Bharat में दिया कीड़े वाला दही, कीड़ों के रेंगने का Video वायरल होने पर रेलवे ने की कार्रवाई

Insects found in curd in Vande Bharat train.

वंदे भारत ट्रेन में दही में कीड़े मिले.

Vande Bharat Viral Video: वंदे भारत ट्रेन का किराया सामान्य ट्रेनों की तुलना में काफी ज्यादा है. लेकिन अक्सर देखा गया है कि वंदे भारत ट्रेन में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें देखने को मिलती हैं. एक बार फिर कुछ इसी तरह का नजारा वंदे भारत में देखने को मिला है. वंदे भारत ट्रेन में कीड़े वाला दही दिया गया है. वहीं कीड़ों वाले दही का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहा है.

बाउल में दिखाई दिए छोटे-छोटे कीड़े

पूरा मामला पटना से टाटा नगर जा रही वंदे भारत ट्रेन से जुड़ा बताया जा रहा है. रितेश कुमार नाम के एक यात्री ने वंदे भारत ट्रेन में मिले दही का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने बताया कि वे 15 मार्च 2026 को वंदे भारत ट्रेन में यात्रा कर रहे थे. इस दौरान उन्हें खाने के लिए दही दिया गया, जिसमें कीड़े दिखाई दे रहे हैं.

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने रेलवे पर जमकर भड़ास निकाली. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दही के बाउल में छोटे-छोटे कीड़े नजर आ रहे हैं. वहीं वीडियो में यात्री रेलवे कर्मचारियों को बुलाकर शिकायत भी करता है. इस दौरान आसपास मौजूद यात्री भी जमकर गुस्सा जाहिर करते हैं.

कैटरिंग कंपनी पर लगाया 50 लाख का जुर्माना

वंदे भारत ट्रेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी तीखी प्रतिक्रिया दी. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद रेल मंत्रालय ने आईआरसीटीसी पर 10 लाख और सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही खाने का कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का आदेश दिया है.

ये भी पढे़ं: दबंगई! सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार की बुरी तरह पिटाई की, फिर एक किलोमीटर तक घसीटते रहे

Exit mobile version