CJI Suryakant: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने एक अपने साथ हुआ पुराना किस्सा साझा किया है. उन्होंने बताया कि जब वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में नए-नए जज बने थे, तब सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों ने उनसे मिलने की इच्छा जताई थी. यह खबर सुनकर वह हैरान होने के साथ-साथ घबरा भी गए थे. उन्हें लगा कि शायद उनसे कोई गलती हो गई है. तीनों सीनियर जजों उन्हें फटकार उन्हें लगने वाले हैं. हालांकि, जब मुलाकात हुई तो पूरा मामला ही अलग निकला.
जस्टिस सूर्यकांत ने यह किस्सा सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में सुनाया. यह कार्यक्रम सुप्रीम कोर्ट के नए जज जस्टिस सुनीता अग्रवाल और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह के सम्मान में आयोजित किया गया था.
जस्टिस सूर्यकांत ने क्या बताया?
जस्टिस सूर्यकांत ने बताया कि यह घटना करीब दो दशक पुरानी है. उस समय वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जज के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे. एक दिन वह चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान एक प्रोटोकॉल अधिकारी उनके पास आया और पूछा कि क्या वह जस्टिस सूर्यकांत हैं? अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के तीन जज उनसे मिलना चाहते हैं.
यह सुनकर जस्टिस सूर्यकांत कुछ देर के लिए हैरान रह गए. उन्होंने बताया कि वह उन तीनों जजों को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते थे. उनके मन में सवाल उठने लगा कि आखिर सुप्रीम कोर्ट के इतने वरिष्ठ जज उनसे क्यों मिलना चाहते है.
लगा कि शायद कोई गलती हो गई है
सीजेआई ने बताया कि तीन सीनियर जजों का मैसेज मिलने पर वह थोड़ा डर गए थे।. उन्हें लगा कि कहीं उनसे कोई गलती तो नहीं हो गई, जिसके लिए उन्हें जवाब देना पड़ेगा. उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनके मन में यह भी आया कि कहीं तीनों जज उनकी क्लास लेने तो नहीं बुला रहे हैं.
लेकिन जब वह उन जजों से मिलने पहुंचे तो उनका डर खुशी में बदल गया. तीनों जजों ने उनसे उनके नाम की पुष्टि की और फिर उनके काम की तारीफ करने लगे. जजों ने बताया कि फैसले लिखने का उनका तरीका उन्हें काफी पसंद आया.
फैसलों से बनती है जज की पहचान
जस्टिस सूर्यकांत ने इस अनुभव के जरिए नए जजों को समझाया कि न्यायिक क्षेत्र में किसी व्यक्ति की असली पहचान उसके काम से बनती है. उन्होंने कहा कि एक जज को उसके फैसलों के जरिए ही जाना और याद रखा जाता है. इसके लिए जरूरी नहीं कि लोग उसे व्यक्तिगत रूप से जानते हों.
ये भी पढ़ें: 9 शादियां करने वाली महिला ने सातवें पति पर लगाया केस, हाईकोर्ट ने क्यों रद्द की FIR?
