CJP Protest: दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन में सोमवार को भारी बवाल हुआ. सुबह से ‘संसद मार्च’ के तहत हजारों की संख्या में छात्रों ने संसद भवन के लिए कूच किया. इस दौरान कुछ कनॉट प्लेस इलाके में कुछ प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है साथ ही 70 प्रदर्शनकारियों को अरेस्ट किया है. सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई नोकझोंक में 118 पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हुए हैं.
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
आरोप है कि कुछ लोगों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे पुलिसकर्मियों पर पथराव किया. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अहिंसा फैलाने वाले लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज तथा वीडियो रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही हैं.
मंगलवार को भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर मौजूद
इससे भी ज्यादा बड़ी बात ये है कि सोमवार पूरी रात सीजेपी की प्रोटेस्ट जारी रहा. मंगलवार सुबह भी दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन कारियों की भीड़ नजर आ रही हैं. वे अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखने की बात कर रहे हैं. मौके पर भारी संख्या मं पुलिस बल तैनात है और हर हालात पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भ तरह की अप्रिय घटना न घटें.
पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने सोमवार को हुए विरोध मार्च के बाद पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान केवल पुलिस ने बल प्रयोग किया और युवाओं के साथ मारपीट की गई. रंका का दावा है कि कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं और कुछ लोगों को गंभीर रूप से घायल किया गया. उनका कहना है कि ये आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है ये तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती.
ये भी पढ़ें: ‘भूख हड़ताल जारी रखूंगा…’, CJP प्रोटेस्ट के बीच सोनम वांगचुक का बड़ा बयान
