Vistaar NEWS

गोवा में CJP के प्रदर्शन पर बवाल! हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाने के आरोप में 300 लोगों पर FIR

cjp protest

प्रदशनकार‍ियों पर केस दर्ज

CJP Protest: देशभर के कई शहरों में कॉकरोच जनता पार्टी लगातार प्रदर्शन कर रही है. इसी कड़ी में गोवा की राजधानी पणजी में प्रदर्शन हुआ. जहां विवाद खड़ा हो गया. प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे लगाए गए. इसी आरोप में 300 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पूरा विवाद 11 अक्टूबर को पणजी में हुए CJP के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है. पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रही थी. पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों और मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर सवाल उठाए थे.

पणजी पुलिस के इंस्पेक्टर विजय कुमार चोडनकर के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर द हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए. पुलिस ने इसी आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 299 के तहत मामला दर्ज किया है.

सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर शिकायत

इस मामले में तलेइगाओ निवासी रामप्रसाद केलकर ने शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रदर्शन का वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने इसे देखा. शिकायतकर्ता के मुताबिक, प्रदर्शन का घोषित उद्देश्य चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध जताना था. लेकिन, वीडियो में कथित नारेबाजी को लेकर उन्होंने आपत्ति जताई.

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी इस मामले पर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है.  राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

CJP के प्रमुख नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास भी हाल के दिनों में पार्टी के विरोध प्रदर्शनों को लेकर कानूनी कार्रवाई का सामना कर चुके हैं. फिलहाल गोवा में दर्ज एफआईआर की जांच जारी है. पुलिस को अब कथित नारेबाजी में शामिल लोगों की पहचान करनी है.  

ये भी पढ़ें:लखनऊ में दशहरे से पहले सियासी घमासान! भारत विरोधी दशानन के पोस्टर में राहुल-अखिलेश समेत कई चेहरे

Exit mobile version