Vistaar NEWS

‘द्रेशद्रोही साब‍ित करने की रहेगी कोशिश…’, सौरभ दास ने अब किस बात पर पुल‍िस को लपेटा

saurav das

सौरभ दास

Saurav Das Police Case Controversy: कॉकरोच जनता पार्टी और उनके पदाधिकारी दिल्‍ली जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद से ही देशभर में ही चर्चा हो रही है. लेकिन इन सब के बीच सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दाव ने पुलिस और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.  सौरभ दास ने कहा है कि उन्हें और कॉकरोच जनता पार्टी के दूसरे नेताओं को फंसाने की तैयारी चल रही है. उन्‍होंने कहा कि आने वाले दिनों में पुलिस इस तरह की कोशिश कर सकती है.

सौरभ दास ने कहा कि उन्‍हें अब तक जो पता चला है उसके अनुसार दिल्ली पुलिस हर हाल में किसी भी तरह से देशद्रोही बताने की कोशिश कर रही है.  आगे कहा कि ऐसा करने के लिए झूठी कहानियां भी गढ़ी जा सकती हैं, एआई का इस्तेमाल किया जा सकता है, फर्जी चैट और बहुत किया किया जा सकता है.

यही वजह है कि सौरभ दास ने अभी से अपनी बात सार्वजनिक तौर पर कह दी है. आने वाले दिनों में इस तरह की कोई भी घटना होती है तो वह पहले से ही अपना स्टैंड क्लियर कर चुके हैं.  

सौरभ ने और क्‍या-क्‍या कहा?

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े मामलों को लेकर में प्रदर्शनकारियों को स्थायी छूट मिली हुई है.  वैसे भी, मनगढ़ंत कहानियां लिखना पुलिस मैनुअल का हिस्सा नहीं है. आपको साहित्य के लिए बुकर पुरस्कार या नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने वाला है. इसलिए कृपया सभी का समय और जनता का पैसा बर्बाद करना बंद करें. इसके बजाय, दिल्ली में PG माफिया, हॉस्पिटल माफिया और एजुकेशन माफिया की जांच करें.

दिल्ली पुलिस को शायद यह भी याद होगा कि क्या हुआ था जब अमित शाह ने होम सेक्रेटरी और तत्कालीन पुलिस कमिश्नर को कुछ बहुत ही कठोर निर्देश दिए थे, जिन्हें उन दोनों ने लागू करने से साफ इनकार कर दिया था. नतीजा यह हुआ कि संसद मार्च से बमुश्किल तीन-चार दिन पहले ही कमिश्नर को हटा दिया गया था.

दीपके की दिल्‍ली पुलिस को सलाह

आगे कहा कि खैर, यह सब तिकड़म क्यों? अगर दिल्ली पुलिस के मन में हमारे, प्रदर्शनों या सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कोई सवाल है. तो कृपया हम तीनों मैं, दिपके और आशुतोष को कभी भी बुला लें. हम खुशी-खुशी नए पुलिस कमिश्नर के ऑफिस आएंगे और जितने चाहें उतने सवालों का सामना करेंगे. तब किसी डीपफेक की जरूरत नहीं पड़ेगी. असली लोग खुद आएंगे. 

ये भी पढ़ें:SIR पर EC के अंदर दरार? 10 महीने में दो आयुक्तों ने फैसलों पर 14 बार दर्ज कराई श‍िकायत, सफाई में क्‍या कहा?

Exit mobile version