Vistaar NEWS

CM नायडू ने कांग्रेस को याद द‍िलाया अपना पुराना फैसला, बोले- आप ही लेकर आए थे EVM

CM Chandrababu Naidu Statement

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (File Photo)

Congress EVM Decision: देशभर में इलेक्ट्रॉनिक्स वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर चल रहे विवाद के बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कांग्रेस को धो डाला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश में EVM लेकर आई थी. तब EVM ठीक थी, लेकिन जब चुनाव हार गए तो खराब हो गई. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आप ऐसे कैसे सही ठहरा रहे हैं? आलोचना करने से पहले, हर किसी को सोचना चाहिए.

दरअसल, सीएम चंद्रबाबू नायडू महाराष्ट्र के अमरावती में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि मैंने इस देश में कई सरकारें देखी हैं. जब कांग्रेस ने ईवीएम की शुरुआत की थी, तब ये मशीनें बहुत अच्छी थीं. लेकिन जब वही कांग्रेस चुनाव हार रही तो ईवीएम को दोष दे रहे हैं.

विपक्ष के आरोपों को खारिज किया

सीएम नायडू ने कहा कि राजनीतिक दल को जीत मिलने पर जश्न और हार मिलने पर सवाल नहीं उठाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि SIR की गणना के दौरान राजनीतिक दलों ने कोई आपत्ति क्यों नहीं जताई? कांग्रेस के इस रवैए को लेकर नायडू ने तीखा हमला बोला और विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया.

ये भी पढ़ेंः ”भाई क्या करना है?”, जेल से छूटते ही आशुतोष रांका ने पूछा, दिपके ने दिया ये जवाब

कांग्रेस ने पहले क्यों की आपत्तिः नायडू

सीएम नायडू ने इस दौरान यह बयान दिया है, जब देशभर में SIR और EVM को लेकर बहस छिड़ी हुई है. देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं. उन्होंने SIR को लेकर कहा कि जब मतदाता सूची तैयार की जा रही थी. उस दौरान सभी राजनीतिक दलों के बूथ-स्तरीय एजेंट शामिल थे. उस दौरान क्यों आपत्ति नहीं की गई.

Exit mobile version