Vistaar NEWS

AAP विधायक के वायरल वीडियो पर CM रेखा का तंज, कहा- कम से कम कपड़े तो पहन लेते

Delhi CM Rekha Gupta

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

AAP MLA Video Controversy: दिल्ली विधानसभा में सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के एक विधायक के वायरल वीडियो को लेकर बहस छिड़ गई. इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने आप विधायक को लेकर कहा कि जनप्रतिनिधियों को कम से कम ठीक से कपड़े पहनकर तो बैठना चाहिए. मुख्यमंत्री ने यह बात आप विधायक अनिल झा को लेकर कहा है. पढ़ें उन्होंने क्या कहा?

दिल्ली विधानसभा में AAP विधायक अनिल झा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली की सीएम ने इसे सियासी मुद्दा बना लिया. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जब महिलाएं किसी योजना के फॉर्म पर हस्ताक्षर कराने आएं, तो जनप्रतिनिधियों को कम से कम ठीक से कपड़े पहनकर बैठना चाहिए. विधायकों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए.

ताहिर हुसैन का भी उठा मुद्दा

इस दौरान आम आदमी पार्टी को घेरते हुए उन्होंने सवाल किया और कहा कि पार्टी बताए कि अपने विधायक को महिलाओं के सामने इस तरह बैठने से कैसे रोकेगी. क्योंकि इनका जनता के प्रतिनिधियों का व्यवहार भी मर्यादित होना चाहिए. इस दौरान विधानसभा में ताहिर हुसैन का भी मुद्दा उठा. उस पर भी काफी देर तक चर्चा रही.

ये भी पढ़ेंः ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा की निंदा करते हैं’, रांची प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर बोले राहुल गांधी

दोनों दलों के बीच तीखी नोकझोंक

भारतीय जनता पार्टी के विधायक अजय महावर ने विधानसभा में दिल्ली दंगों से देश की छवि खराब होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ताहिर हुसैन ने आम आदमी पार्टी का नाम लेकर इलाके को दंगों की आग में झोंक दिया. इस दौरान विधानसभा में दोनों दलों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली.

Exit mobile version