CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर और बाबरी मस्जिद को लेकर लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद के ढांचे का पुनर्निर्माण कभी नहीं होगी. हम लोगों ने कहा था रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे और मंदिर वहीं बन भी गया. इसके अलावा उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त चेतावनी देते हुए कहा, ‘कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे.’ क्योंकि सरकार जो कहती है, वह करके दिखाती है. सीएम योगी ने यह बयान बाराबंकी में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के दौरान दिया.
बाराबंकी में आयोजित जनसभा कार्यक्रम के मंच से सीएम योगी ने विपक्षी दलों और कट्टरपंथी विचारधारा रखने वालों के लिए कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने साफ कहा कि अयोध्या में जिस स्थान पर राम मंदिर बना है, वहां अब किसी और ढ़ांचे की कल्पना करना व्यर्थ है. सीएम योगी के इस बयान को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उन्होंने कहा कि जनता से किया वादा पूरा किया गया है. अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अपने निर्धारित स्थान पर बन चुका है.
कभी नहीं होगा बाबरी मस्जिद ढांचे का पुनर्निर्माण
सीएम योगी ने चेतावनी देते हुए कहा, “कयामत के दिन तक भी बाबरी मस्जिद के ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा” जो लोग बाबरी ढ़ांचे के पुनर्निर्माण का सपना देख रहे हैं, उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा. भगवान राम सबके हैं और इसमें कोई भेदभाव नहीं है. कुछ अवसरवादी लोग हैं, जो अपने निजी स्वार्थ के लिए राम को भूल जाते हैं. कयामत का सपना देखने वाले सड़-गल जाएंगे, लेकिन वह दिन कभी नहीं आएगा.
ये भी पढ़ेंः लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, 118 सांसदों के हैं हस्ताक्षर
कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे: CM योगी
सीएम योगी ने कानून तोड़ने वालों को चेतावनी देते हुए कहा, “कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे.” कानून तोड़कर जन्नत जाने वालों का सपना कभी पूरा नहीं होगा. कानून तोड़ने वालों ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि सात पीढ़ियां याद रखेंगी. प्रदेश में रामभक्तों पर गोली चलाने वालों और रामकाज में बाधा डालने वालों के लिए कोई जगह नहीं है. अब प्रदेश में कानून व्यवस्था काफी मजबूत है, लोगों के अंदर सुरक्षा को लेकर कोई भय नहीं है. 2017 से पहले हर कोई अपने आप को असुरक्षित महसूस करता था.
