जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर हमला, युवक ने जड़ा थप्पड़

Abhijit attacked: राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता  पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके पर हमला हुआ है. एक युवक ने अभिजीत को एक के एक कई थप्पड़ मार द‍िए.
अभिजीत दीपके के साथ मारपीट

अभिजीत दीपके के साथ मारपीट

Abhijeet Dipake Slaped by Young Many: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके लगातार देशभर के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन कर रहे हैं. द‍िल्‍ली-पुणे और लखनऊ के बाद आज यानी कि 15 जून को वह राजस्‍थान की राजधानी जयपुर पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान ही अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारा गया है, जिसका वीड‍ियो भी सामने आया है. इसके बाद पार्टी के समर्थकों ने थप्पड़ मारने वाले दोनों युवकों को पकड़कर पीट दिया.

युवक ने अभ‍िजीत दीपके को एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे. इसके बाद अभिजीत के समर्थकों ने युवक को पकड़कर जमकर पीटा. इसके बाद वहां हंगामा मच गया.

अभ‍िजीत नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्‍तीफा मांग रहे हैं. उन्‍होंने अब तक देश के कई बड़े शहरों में इस तरह का प्रदर्शन आयोज‍ित किया है. पुलिस ने फिलहाल 3 से 4 युवकों को हिरासत में लिया है. हालांकि पुलिस ने अभी आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की गई है.

पुलिस ने थप्पड़ मारने वाले युवकों को हिरासत में लिया

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके के शहीद स्मारक पर पहुंचते ही युवकों में हाथापाई हो गई. इस दौरान दीपके को कंधे पर उठाकर अंदर लेकर जाया जा रहा था.यहीं भीड़ में शामिल लोगों ने अभिषेक के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके तुरंत बाद ही सीजेपी समर्थकों ने वहां घटना में शामिल लोगों के साथ मारपीट कर दी.  थप्पड़ मारने वालों को पुलिस पकड़कर ले गई है.

कई जगहों पर कर चुके प्रदर्शन

अभ‍िजीत जब से अमेरिका से लौटे हैं. वे कई जगहों पर इस तरह का प्रदर्शन कर चुके हैं. सबसे पहले उन्‍होंने द‍िल्‍ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था. इसके बाद पुणे फ‍िर लखनऊ और अब जयपुर यह आयोज‍ित हो रहा था. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अभ‍िजीत जा रहे थे. उसी समय यह घटना हुई है.

ये भी पढ़ें:बांग्लादेशी PM के सलाहकार दिल्ली एयरपोर्ट से ही लौटे, 2 घंटे चली पूछताछ के बाद कैंसिल किया प्‍लान

ज़रूर पढ़ें