Vistaar NEWS

पुलिस को सौंपे घर के सारे दस्तावेज, लेकिन सौरव दास ने रख दी ये शर्त, SEM कोर्ट में क्या हुआ?

Saurav Das

सौरभ दास

Saurav Das: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरभ दास ने अपने घर और पते को लेकर जिस तरह के दस्तावेज मांगे गए थे. सभी कोर्ट के सामने पेश कर द‍िए हैं. हालांकि इस दौरान उन्‍होंने कोर्ट में एक शर्त रखी है. सौरभ ने साफ कहा कि मैंने सभी दस्‍तावेज पेश कर द‍िए हैं.लेकिन इनकी जानकारी किसी भी तरह से लीक नहीं होनी चाह‍िए.

सुनवाई के बाद उन्होंने दावा किया कि उनके पते का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है. हालांकि, इस दौरान उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. सौरभ ने कहा कि एक लाख से ज्यादा पुलिसकर्मियों वाली फोर्स को उनका पता सत्यापित करने में एक महीने का समय लग गया.

दरअसल, सौरव दास और CJP के दूसरे नेता आशुतोष रांका मंगलवार को दिल्ली के मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे थे. यहां SEM और सहायक पुलिस आयुक्त ऋतु राज के सामने दोनों नेताओं के जमानतदारों और संबंधित डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होना था. इस दौरान सौरव दास को अपने दिल्ली स्थित मौजूदा निवास का सबूत पेश करना था.  

सौरभ ने कोर्ट के सामने रखी एक शर्त

सौरभ दास ने सुनवाई के दौरान कुछ जरूरी दस्तावेज जमा किए. लेकिन, इसके साथ एक शर्त भी रख दी. उन्होंने साफ कहा कि इन दस्तावेजों को सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए.  इनका इस्तेमाल सिर्फ उनके आवासीय पते की पुष्टि के लिए होना चाहिए.

उनका कहना था कि दस्तावेज लीक होने पर सोशल मीडिया ट्रोल्स उनका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं.  उनके खिलाफ गलत प्रचार किया जा सकता है. दास के मुताबिक, SEM ने उनकी शर्त स्वीकार करते हुए दस्तावेजों को गोपनीय रखने का निर्देश दिया है.  

दिल्ली पुलिस को पहले से पता है मैं कहां रहता हूं’

सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में सौरव दास ने पुलिस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को पहले से मालूम है कि वह कहां रहते हैं. इसके बावजूद पिछले एक महीने से उनके पते का वेरिफिकेशन नहीं हो पाया था. उन्होंने यह भी बताया कि सुनवाई शुरू होने से पहले उन्हें करीब दो घंटे तक अधिकारी का इंतजार करना पड़ा.

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले से जुड़ा है विवाद

 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया गया था. दोनों करीब सात दिन तिहाड़ जेल में रहे और 21 अक्टूबर को 50-50 हजार रुपये के निजी और जमानती मुचलके भरने के बाद रिहा हुए थे. दोनों नेताओं की जमानत से जुड़ी औपचारिकताओं और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है.

Exit mobile version