Rinku Singh Father passed away: टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. आज शुक्रवार को उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. वे पिछले कई दिनों से अस्पताल में वेंटीलेटर सपोर्ट पर थे.
रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह पिछले कुछ समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. कुछ दिनों से उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी. लेकिन आज शुक्रवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया.
जिम्बाम्बे के खिलाफ नहीं खेले मैच
रिंकू सिंह हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप टीम को छोड़कर अपने पिता से मिलने नोयडा पहुंचे थे. इसके बाद अचानक से उनके पिता की तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसकी वजह से वे घर पर ही रुक गए थे. हालांकि, मैच से एक दिन पहले वे भारतीय टीम से जुड़ गए थे, लेकिन जिम्बाम्बे के खिलाफ प्लेइंग11 में भाग नहीं लिया.
ये भी पढ़ेंः IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से रौंदा, विंडीज को हराया तो सेमीफाइनल में हो जाएगी एंट्री
रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़
रिंकू सिंह के पिता के निधन के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है. संभावना है कि रिंकू सिंह पिता की मौत के बाद कुछ दिनों तक टीम इंडिया से दूर रह सकते हैं. हालांकि, रिंकू सिंह 1 मार्च से पहले टीम इंडिया से जुड़ेंगे या नहीं, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.
हरभजन सिंह ने दुख जताया
हरभजन ने रिंकू सिंह के पिता के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, “रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ. टी20 विश्व कप के दौरान अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए भी रिंकू और उनके परिवार के लिए यह बेहद कठिन समय होगा. मेरी हार्दिक संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं. वाहेगुरु उनकी आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को शक्ति और साहस दें.”
