Vistaar NEWS

BRICS में शी जिनपिंग से लेकर पुतिन तक… दिल्ली में लगेगा दिग्गजों का जमावड़ा, बदल जाएगी ट्रैफिक व्यवस्था

BRICS Program New Delhi

BRICS के दौरान बदल जाएगी दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था

Global Leaders Gather Delhi: दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित होने वाला है, जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. इस कार्यक्रम में ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख शामिल होंगे. दिल्ली में इतने बडे़ वीआईपी मूवमेंट की वजह से यातायात व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ेगा. इसलिए प्रशासन ने 10 से 14 सितंबर तक यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं. ऐसे में आग आप भी दिल्ली में रहते हैं या दिल्ली जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है.

कैसी रहेगी दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था?

दिल्ली में आज गुरुवार से 4 दिनों तक वीआईपी मूवमेंट बना रहेगा. जिसकी वजह से खास यातायात व्यवस्था लागू रहेगी. इस दौरान सड़कों पर करीब 4,800 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. सबसे ज्यादा सरदार पटेल मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, मथुरा रोड, जनपथ, अशोक रोड, बाराखंबा रोड और टॉल्सटॉय मार्ग जैसी सड़कों पर व्यस्तता देखने को मिल सकती है. सम्मेलन के चलते दिल्ली की करीब 35 ऐसी सड़कें हैं, जिन पर असर दिखाई देगा.

कहां-कैसा रहेगा डायवर्जन?

दिल्ली के सबसे व्यस्ततम इलाके जैसे कनॉट प्लेस, पटेल चौक और आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर समेत कई जगहों डायवर्जन रहेगा. इन इलाकों में 2 दिन पहले से ही असर दिखने लगा है. सबसे ज्यादा परेशानी नोएडा से एयरपोर्ट जाने वालों को हो सकती है. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने कई वैकल्पिक व्यवस्था किए हैं.

ये भी पढ़ेंः बिलासपुर-कटनी फोन लेन समेत रेलवे के 7 हाई डेंसिटी नेटवर्क को मंजूरी, बढ़ेगी कनेक्टिविटी

क्या है कार्यक्रम?

दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स समिट का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस सम्मेलन में वैश्विक शासन, बहुपक्षवाद, नवाचार, स्थिरता और समावेशी विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.

Exit mobile version