Vistaar NEWS

दिल्ली में दौड़ेंगी सबसे ज्यादा ई-बसें, रामलीला मैदान से CM रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

Delhi Electric Bus

दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों को सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

Delhi Electric Bus: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी सरकार) का एक साल पूरा हो गया है. इस अवसर पर आज रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने EV बसों और दिल्ली-पानीपत बस सेवा का उद्घाटन किया. इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार दिल्ली के विकास के लिए काम कर रही है और हम दिल्ली को विकास की ओर ले जा रहे हैं. 2028 तक इन बसों को बढ़ाकर 14,000 करने का लक्ष्य है.

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, इन बसों के साथ दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 4 हजार को पार कर गई है. कुल बसों की बात की जाए, तो 5700 से ज्यााद बसें दिल्ली के अंदर चलेंगी. इसे लगातार बढ़ाया जाना है. आने वाले 2 सालों के अंदर दिल्ली के कोने-कोने में इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी. दिल्ली के लिए ई-रिक्शा पॉलिसी मिलेगी और नई वाहन नीति भी लागू की जाएगी.

विपक्ष पर बोला तीखा हमला

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “हमारी सरकार साल के 365 दिन जनता के हितों के लिए काम कर रही है. इस रामलीला मैदान ने अनेकों संघर्ष देखे हैं. यहां तो एक ऐसी पार्टी भी थी, जो ईमानदारी का ढोंग लेकर अनशन पर बैठी थी. विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा, “जिन्होंने कहा था कि गाड़ी बंगला नहीं लेंगे, और फिर इसी रामलीला मैदान ने उन लोगों को गाड़ियों के काफिले के साथ देखा था. वे ऐसे लोग हैं जो सत्ता में आने पर सब कुछ भूल जाते हैं और भ्रष्टाचार में डूब जाते हैं. इसी दिल्ली ने उनका पिछले 11 साल का बर्बादी वाला कार्यकाल भी देखा है.

ये भी पढ़ेंः सिंधु जल समझौता सस्पेंड होने के बाद मोदी सरकार की बड़ी तैयारी, चिनाब नदी पर हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को मंजूरी

पिछली सरकार का भी किया भुगतान

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछली सरकार की बकाया राशि को भी चुकाया है. पिछली सरकार ने तो मेट्रो का भी करीब 2700 करोड़ भुगतान नहीं किया था, जिसका भुगतान हमारी सरकार ने किया. इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी भी नहीं दी, इस पैसे का भी हमारी सरकार ने भुगतान किया है.

Exit mobile version