Vistaar NEWS

दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से पकड़ा गया संदिग्ध, CISF ने ‘बिजली की रफ्तार’ से दबोचा

jama masjid metro station

CISF ने संदिग्ध को पकड़ा

दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक संदिग्ध यात्री को गिरफ्तार किया है. पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, सीआईएसएफ ने आधिकारिक तौर पर संदिग्ध व्यक्ति और बरामद सामान को आगे की गहन जांच और पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.

एग्जिट गेट पर पकड़ा गया संदिग्ध

दरअसल जामा मस्जिद स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान एक्स-रे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम की स्क्रीन पर एक संदिग्ध घनी वस्तु दिखाई दी. इसके बाद यात्री ने तुरंत वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क जवानों ने उसे स्टेशन के एग्जिट गेट के पास पकड़ लिया. सीआईएस ने द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यात्री के सामान की जांच के दौरान उसके अंडरगारमेंट्स के सिले हुए हिस्से में एक अज्ञात ठोस पदार्थ छिपा मिला.

जांच में जुटी पुलिस

इस संदिग्ध यात्री ने खुद को मलेशिया के कुआलालंपर में रहने वाला अनिवासी भरतीय (NRI) बताया है. पुलिस फिलहाल यात्री के बैग से बरामद समान की जांच और पहचान में जुटी हुई है. अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर वह पदार्थ क्या था और उसे किस उद्देश्य से छिपाया गया था.

पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस शख्स का क्या मकसद था और ये क्या कोई तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है. वहीं इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मेट्रो स्टेशन पर हड़कंप सा मच गया. कुछ देर तो वहां मौजूद लोगों को ये समझ ही नहीं आया कि आखिर वहां क्या हुआ है.

ये भी पढ़ेंः ‘सीना ठोककर कहता हूं, हराकर नहीं भेजा तो…’, सीएम योगी को नगीना सांसद की खुली चुनौती

Exit mobile version