Delhi MCD By Election Result 2025: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्ड में हुए उपचुनाव का फाइनल परिणाम जारी हो गया है. जिसमें भाजपा को सबसे ज्यादा 7 सीटें मिलीं. जिन 12 सीटों पर उपचुनाव हुआ है, उसमें से 9 सीटों पर पहले से ही भाजपा ने जीत दर्ज की थी. यानी भाजपा को इस उपचुनाव में झटका लगा है. वहीं आम आदमी पार्टी ने 3 सीटों पर कब्जा जमाया है. इसके अलावा कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने भी 1-1 सीट जीती हैं.
दिल्ली एमसीडी उपचुनाव की सभी सीटों का परिणाम जारी. जिसमें भाजपा को सबसे ज्यादा 7 सीटें मिली हैं. वहीं आम आदमी पार्टी को 3, कांग्रेस और एआईएफबी ने 1-1 सीट पर जीत दर्ज की है. भाजपा जहां सभी 12 सीटों पर कब्जा जमाना चाह रही थी. वहां पहले की अपेक्षा 2 और सीट कम हो गईं. जिन 12 सीटों पर उपचुनाव हुए हैं. उसमें 9 सीटें भाजपा के पास थीं.
एमसीडी उपचुनाव में भाजपा ने 7, आप ने 3, एआईएफबी ने 1 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती.
MCD By-poll results | BJP wins 7, AAP wins 3, All India Forward Block (AIFB) wins 1, and Congress wins 1 seat. pic.twitter.com/p1hvuigrGM
— ANI (@ANI) December 3, 2025
चांदनी चौक से एमसीडी उपचुनाव में भाजपा के सुमेर कुमार गुप्ता जीते, सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात की.
दक्षिणपुरी सीट और मुंडका पर AAP का कब्जा.
अब तक 8 वार्ड के परिणाम सामने आ चुके हैं.
4 वार्ड पर भाजपा ने जीत दर्ज की
चांदनी महल वार्ड से चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. यहां भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों को हार मिली है. यहां से ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के मोहम्मद इमरान ने 4692 मतों जीत दर्ज की है.
आम आदमी पार्टी ने मुंडका से जीत दर्ज की.
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं.
इन 12 वार्ड में हुए थे उपचुनाव
शालीमार बाग(महिला आरक्षित)
अशोक विहार(महिला आरक्षित)
द्वारका(महिला आरक्षित सीट)
दिचाऊं कलां (महिला आरक्षित)
दक्षिण पुरी(अनुसूचित जाति)
ग्रेटर कैलाश(महिला आरक्षित)
मुंडका
नारायणा
संगम विहार
चांदनी चौक
चांदनी महल
विनोद नगर
संगम विहार से कांग्रेस ने जीत दर्ज की.
भाजपा प्रत्याशी सुमन कुमार गुप्ता ने चांदनी चौक सीट से AAP के रामस्वरूप कनौजिया ने दक्षिणपुरी सीट और भाजपा की अनीता जैन ने शालीमार बाग सीट से उपचुनाव में जीत दर्ज की है.
