Vistaar NEWS

दिल्ली के पीतमपुरा में अनोखा दशहरा, रावण के साथ जलाया गया 30 फीट के कॉकरोच का पुतला

cockroach effigy burnt delhi

कॉकरोच के पुतले का दहन

दिल्ली के पीतमपुरा में इस बार अनोखा दशहरा समारोह देखने को मिला. इस आयोजन में पारंपरिक रूप से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ 30 फुट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी दहन किया गया. ये कार्यक्रम पीतमपुरा (Netaji Subhash Place) के डीडीए ग्राउंड में श्री केशव रामलीला समिति द्वारा किया गया. बीते दिनों दिल्ली हुए सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच यहां पर कॉकरोच का पुतला दहन किए जाने की देश भर में चर्चा हो रही है.

आयोजकों का क्या कहना है….

आयोजकों (समिति के अध्यक्ष और भाजपा विधायक अशोक गोयल) के अनुसार, कॉकरोच को “गंदगी और अस्वच्छता का प्रतीक” माना गया है. इस पुलने को फूंकने का उद्देश्य समाज से गंदगी मिटाना और ‘स्वच्छ भारत’ व ‘स्वच्छ दिल्ली’ अभियान को बढ़ावा देना है. यहां पर कॉकरोच के इस पुतले को सही ठहराने के लिए इसे रावण की सेना के एक असुर के रूप में प्रदर्शित किया गया था.

राजनीतिक गलियारों में चर्चा

हालांकि रामलीला समिति ने इस कदम को पूरी तरह गैर-राजनीतिक बताया है, लेकिन दिल्ली के सियासी हलकों में इसे लेकर काफी चर्चा रही. दरअसल, हाल ही में दिल्ली में चुनावी रोस्टर और अन्य मुद्दों पर प्रदर्शन कर रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) नाम के एक संगठन के विरोध प्रदर्शन काफी सुर्खियों में रहे हैं, जिसके कारण लोग इसे एक राजनीतिक तंज (Jibe) के रूप में भी देख रहे हैं.

अभिजीत दीपके ने किया था पोस्ट

पुलता दहन से पहले सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा कि “फ्री की पब्लिसिटी के लिए शुक्रिया”. मॉडल टाउन से विधायक अशोक गोयल देवराहा ने यह निर्णय सभी सदस्यों ने मिलकर लिया है ताकि एक सकारात्मक संदेश दिया जा सके.उन्होंने कहा, हमारे घर के अंदर की गंदगी हो, घर के बाहर की हो या समाज में फैली हुई गंदगी, हम सबको मिलकर उसे भगाना होगा.

ये भी पढ़ेंः ‘दिल्ली में प्रदर्शन करने वालों का असली चेहरा यही है?’, खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने किया CJP का समर्थन तो भड़की BJP

Exit mobile version