Vistaar NEWS

भारत को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 8 संदिग्धों को किया गिरफ्तार, ISI से है कनेक्शन

Delhi Police Arrest 8 Terrorist

दिल्ली पुलिस ने 8 आतंकियों को किया गिरफ्तार

Delhi Police Arrest 8 Terrorist: दिल्ली समेत देश के कई बड़े मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाते हुए अलर्ट जारी किया गया है. सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार को आतंकी हमले की आशंका जाहिर करते हुए अलर्ट जारी करने को कहा था. इसी बीच पुलिस ने बड़े आतंकी हमले की प्लानिंग बनाने वाले 8 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार सभी आरोपियों के पाकिस्तान के आतंकी संगठन ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठन से कनेक्शन सामने आए हैं.

बता दें, दिल्ली पुलिस ने इस सभी आरोपियों को तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है. पुलिस अब आरोपियों को लेकर दिल्ली जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों में एक बांग्लादेशी भी शामिल है. आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड मिले हैं. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल से सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है.

आरोपियों की हुई पहचान

दिल्ली पुलिस ने जिन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान मिजानुर रहमान, उमर, मोहम्मद शबत, मोहम्मद लितान, मोहम्मद उज्जल और मोहम्मद शाहिद शामिल के रूप में हुई है. पकड़े गए सभी आरोपी फर्जी आधार कार्ड समेत सभी डॉक्यूमेंट्स इस्तेमाल कर रहे थे. इन आरोपियों ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों और मेट्रो में भड़काऊ पोस्टर भी लगाए थे. पोस्टर लगाने के बाद दिल्ली पुलिस ने जब अपनी जांच तेज की तो आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ. इनमें से 2 आरोपियों को बंगाल से और 6 आरोपियों को तमिलनाडु के तिरुप्पुर से गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ेंः ‘एयरस्ट्राइक का बदला जरूर लेंगे…’, पाकिस्तान के हमले से भड़का अफगान, महिलाओं-बच्चों समेत 20 की मौत

कैसे हुआ खुलासा?

सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली में बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की तैयारी में है. वह ऐसे इलाकों को अपना निशाना बनाना चाहते हैं, जहां भीड़ ज्यादा हो. खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर भीड़भाड़ इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. इसके बाद आतंकियों की खोजबीन करते हुए आज दिल्ली पुलिस ने 8 संदिग्धों को गिफ्तार कर लिया है. फिलहाल, गिरफ्तार सभी आरोपियों को दिल्ली लाया जा रहा है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी. पूछताछ के बाद ही आगे का खुलासा हो पाएगा.

Exit mobile version