Vistaar NEWS

दिल्ली के मुस्कान हत्याकांड में बड़ा एक्शन! आरोपी इमरान का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

जिम ट्रेनर इमरान और मुस्‍कान

जिम ट्रेनर इमरान और मुस्‍कान

Delhi Muskan Murder Case: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में पिछले दिनों 21 साल की छात्रा और मॉडल मुस्कान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में शुरुआत में ही पुलिस को जिम ट्रेनर इमरान पर शक था, जिसकी तलाश की जा रही थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी इमरान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. इस मुठभेड़ में इमरान के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि राजा गार्डन के होम गार्डन ग्राउंड के पास आरोपी से मुठभेड़ हुई है. पुल‍िस की जवाबी कार्रवाई में इमरान के पैर में गोली लग गई,यही वजह रही कि वह भागने में कामयाब नहीं हो पाया है. उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इमरान के इंतजार में पहले से ही बैठी थी पुलि‍स

पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम अपने एक सूत्र की खबर के बाद दिया है, जिसने बताया था कि आरोपी इमरान राजौरी गार्डन इलाके में पहुंचने वाला है.इसकी जानकारी लगने के बाद से ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई थी. जिस इलाके में आरोपी के आने की खबर थी, वहां पुलिस ने पहले से ही घेराबंदी कर दी थी.
 
जब कुछ देर बाद आरोपी वहां पहुंचा. पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि उसने टीम पर फायरिंग कर दी.

पूछताछ के बाद होंगे खुलासे

पुलिस की गोली इमरान के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर गया. फिलहाल पुलिस आरोपी के अस्पताल से डिस्चार्ज होने का इंतजार कर रही है, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई को अंजाम द‍िया जाएगा. हालांकि पुलिस अभी हत्या की पूरी वजह और वारदात के क्रम की जांच कर रही है. आरोपी से पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा.

ये भी पढ़ें:मॉडल मुस्कान की खौफनाक हत्या! घर में घुसकर चाकू से किए कई वार, जिम ट्रेनर पर शक

Exit mobile version