CJP Protest: सीजेपी के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली पुलिस ने रविवार शाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि हिरासत में मौजूद अभिजीत दिपके को उनकी दादी के निधन के बारे में जानकारी नहीं दी. इतना ही नहीं पुलिस ने ये भी साफ किया कि इस बार सीजेपी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति क्यों नहीं मिली.
पुलिस ने बताया क्यों नहीं मिली परमिशन
दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली पुलिस की डीसीपी पीआरओ नेहा यादव ने कहा कि संगठन (CJP) को पहले प्रदर्शन (धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ) की अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी गई थी, लेकिन सीजेपी ने उन नियमों और शर्तों का पालन नहीं किया. इसी वजह से इस बार उनको प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई.
दिल्ली पुलिस ने जारी किया वीडियो
उन्होंने कहा कि जैसे ही पुलिस को अभीजीत दिपके की दादी के निधन की खबर मिली. दिल्ली पुलिस ने लगातार उनकी मदद करने की कोशिश की. इस दौरान दिल्ली पुलिस की तरफ से एक वीडियो भी शेयर किया किया गया. इस वीडियो में दिल्ली पुलिस को अभिजीत दिपके को उनकी दादी के निधन की जनकारी देते हुए और मदद के लिए पूछते हुए देखा जा सकता है.
पुलिस ने अभीजीत दीपके से कहा
वीडियो में पुलिस अधिकारी दिपके से कहते हैं कि अगर वह जाना चाहते हैं तो बस, विमान, ट्रेन या किसी भी माध्यम से यात्रा की व्यवस्था की जा सकती है. पुलिस ने उनसे यह भी पूछा कि क्या वह अपने पिता से बात करना चाहते हैं. इस पर दिपके ने कहा कि इस समय वह अपने पिता से बात नहीं कर पाएंगे.
जारी रहेगा प्रदर्शन-दिपके
अभिजीत दिपके ने कहा है कि CJP का प्रदर्शन जारी रहेगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है, जिसमें प्रदर्शन करने से रोकने की शर्त हो. दिपके ने साफ किया कि वे एक बार फिर सड़कों पर उतरेंगे.
ये भी पढ़ें: 34 देश, ₹3,729 करोड़ का निवेश…. मध्य प्रदेश बनेगा दुनिया का पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन
