Vistaar NEWS

LIVE: दिल्ली में जुटने लगे कांग्रेसी नेता, CJP का भी अल्टीमेटम, 6 मेट्रो स्टेशन बंद

Delhi Protest INDIA Block March

दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक का विरोध मार्च

Delhi Protest Live: देश की राजधानी दिल्ली में आज सोमवार को फिर INDIA ब्लॉक के नेता प्रदर्शन करेंगे. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की तैयारी है. हालांकि, विपक्ष जिन मुद्दों को उठाना चाहता है. उस आवेदन को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने अस्वीकार कर दिया है. इसके बावजूद भी विपक्ष के नेताओं ने लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है. विपक्षी नेताओं के साथ ही दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भी प्रदर्शन है.

CJP ने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर में प्रदर्शन करने की तारीख मांगी है और आज सोमवार को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाने की बात कही है. दिल्ली में इन्हीं प्रदर्शन की वजह से सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोमवार की सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक 6 मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट बंद करने का फैसला किया है. यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स…

सुधीर सिंह

दिल्ली में जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है और भारी पुलिस बल तैनात है.

सुधीर सिंह

राहुल गांधी सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

सुधीर सिंह

कांग्रेस के सीनियर नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “यह विरोध प्रदर्शन INDIA गठबंधन ने बुलाया है. इसका मकसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा सुनिश्चित करना है. गड़बड़ियों में शामिल होने के कारण उनकी पोल खुल चुकी है, एक के बाद एक कई मामले सामने आए हैं. यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक वे (CEC ज्ञानेश कुमार) इस्तीफा नहीं दे देते.”

सुधीर सिंह

दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने के लिए अलग-अलग प्रदेशों से कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता जुटने लगे. हिमाचल भवन में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कहा कि हम दिल्ली आए हैं और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर ही जाएंगे.

सुधीर सिंह

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

‎दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस और विपक्षी दलों के मार्च को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. ‎आज ‎सुबह 6 बजे से कई प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन लागू रहेगा. जिसमें शंकर रोड-वंदे मातरम टी-पॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान राउंडअबाउट, मंडी हाउस, कनॉट प्लेस, संसद मार्ग, पटेल चौक और अशोक रोड समेत कई इलाके शामिल हैं. ‎पुलिस ने नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली से रेलवे स्टेशन, ISBT या एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है.

सुधीर सिंह

दिल्ली में आज सुप्रीम कोर्ट तक INDIA गठबंधन के विरोध मार्च से पहले जंतर-मंतर पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.

Exit mobile version