Vistaar NEWS

दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की जोरदार टक्कर में AAP और BJP विधायक समेत 6 घायल

Delhi Road Accident

दिल्ली सड़क हादसा

Delhi Road Accident: दिल्ली में गुरुवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें 2 विधायकों समेत 6 लोग घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार की रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ. जिसमें आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा और कर्नाटक के बेलगावी दक्षिण से भाजपा विधायक अभय पाटिल समेत 6 लोगों को चोट आई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार रेलिंग पार कर दूसरी दिशा में पहुंच गई और आईटीओ से लक्ष्मी नगर की ओर आ रही इनोवा से टकरा गई.

ITO के पास हुआ हादसा

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रविवार की रातकरीब 9:30 बजे, I.P. एस्टेट पुलिस स्टेशन को सड़क दुर्घटना के बारे में एक PCR कॉल मिली. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दुर्घटना में दो गाड़ियां – एक इनोवा और एक स्विफ्ट कार – शामिल थीं. शुरुआती जांच के अनुसार, स्विफ्ट कार 32 वर्षीय आशुतोष पांडे चला रहे थे, जो अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों के साथ लक्ष्मी नगर से ITO की ओर जा रहे थे. PWD ऑफिस के पास, स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराई और रेलिंग पार करने के बाद, ITO से लक्ष्मी नगर की ओर आ रही इनोवा से टकरा गई.

ये भी पढ़ेंः ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुआ जैश का ठिकाना फिर तैयार! नए संगमरमर-प्लास्टर में खर्च हुए 25 करोड़

AAP और BJP विधायक को आई चोट

इनोवा में किराड़ी विधानसभा के मौजूदा विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल सवार थे. सभी लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें LNJP अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल, सभी की हालत स्थिर है. मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और दोनों गाड़ियों को सड़क से हटाया गया. आगे की जांच चल रही है.

Exit mobile version