Vistaar NEWS

Delhi: केरल का केरलम होने के बाद क्या अब बदलेगा दिल्ली का नाम? BJP सांसद ने अमित शाह को पत्र लिखकर की मांग

Praveen Khandelwal

Praveen Khandelwal

Delhi: केरल का नाम बदलकर केरलम करने को मंजूरी मिलने के बाद अब राजधानी दिल्ली का नाम बदलने की मांग तेज हो गई है. दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा से भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मांग उठाई है. उन्होंने गृह मंत्री से आग्रह किया है कि दिल्ली का नाम बदलकर इंदप्रस्थ कर दिया जाए. प्रवीण खंडेलवाल ने अमित शाह से मांग की कि इतिहासकारों, पुरातत्वविदों और अन्य विशेषज्ञों से परामर्श कर इस पस्ताव पर औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जाए.

भाजपा सांसद ने अपने पत्र में लिखा-

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने अपने पत्र में लिखा कि “ऐतिहासिक साहित्य, पुरातात्विक साक्ष्य और दीर्घकालिक सभ्यतागत परंपराएं यह स्थापित करती हैं कि वर्तमान दिल्ली ही प्राचीन इंद्रप्रस्थ का स्थल है जो पांडवों द्वारा स्थापित भव्य राजधानी थी, जैसा कि महाकाव्य महाभारत में वर्णित है ” खंडेलवाल के मुताबिक़ दिल्ली नाम इतिहास के केवल एक ख़ास चरण को ही दिखाता है.

पांडवों की प्रतिमाएं की जाए स्थापित

इसके साथ ही उन्होंने ये भी मांग की कि दिल्ली के पुराने किले जैसे उचित जगहों पर पांडवों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं. जिससे की प्राचीन दिल्ली की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को पुनर्जीवित किया जा सके. प्रवीण खंडेलवाल ने केवल गृह मंत्री अमित शाह से नहीं बल्कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को भी पत्र लिखकर इसकी मांग की है. उन्होंने सीएम रेखा गुप्ता से कहा कि दिल्ली विधानसभा में दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने के लिए प्रस्ताव पारित कर केद्र सरकार को भेजा जाए.

1000 ईसा पूर्व की प्रचीन बसावट

खंडेलवाल ने लिखा है कि जब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा पुराने किले की खुदाई की गई थी तो लगभग 1000 ईसा पूर्व की प्रचीन बसावट के प्रमाण मिले थे. इनमें पेंटड ग्रे वेयर संस्कृति के अवशेष भी पाए गए थे, जिन्हें महाभारत काल से जोड़ा जाता है. उनके मुताबिक प्रचीन इंद्रप्रस्थ इसी स्थान पर मौजूद था जहां आज दिल्ली है. ये सभी खोजे इस ऐतिहासिक धारणा को और भी अधिक मजबूत करती हैं.

ये भी पढे़ं- केरल नहीं अब केरलम कहा जाएगा, सेवा तीर्थ कैबिनेट मीटिंग में नाम बदलने को लेकर लिया गया फैसला

Exit mobile version