Vistaar NEWS

DUSU चुनाव में अध्यक्ष समेत 3 पदों पर ABVP का कब्जा, एक पर निर्दलीय की जीत, NSUI का सूपड़ा साफ

DU चुनाव में ABVP की जीत

Delhi University Election Results 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार 18 दिसंबर को वोटिंग कराई गई थी. जिसके पर‍िणाम आज यानी 19 सितंबर को सामने आ चुके हैं. अध्यक्ष पद पर मुकाबला काफी रोचक रहा जिसमें ABVP ने जीत दर्ज कर ली है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के अंतिम पर‍िणामों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने तीन पदों पर जीत हासिल की है. इसके अलावा एक पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने भी जीत दर्ज की है. कांटे के मुकाबले में NSUI के हाथों न‍िराशा लगी है. वह एक भी पद पर जीत हास‍िल नहीं कर पाई है.

ABVP के यश डबास अध्यक्ष बने हैं. वहीं रिया छावड़ी को सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव पद पर जीत मिली है. उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने जीता है.

शुक्रवार को हुई थी वोट‍िंंग

शुक्रवार को प्रेसिडेंट ,वाइस प्रेसिडेंट,जॉइंट सेक्रेटरी,सेक्रेटरी पोस्ट के लिए 52 मॉर्निंग और इवनिंग कॉलेजों में वोटिंग हुई थी. जिसमें वोटिंग प्रतिशत महज 40.46 रहा है. कुल मिलाकर 151519 में से 61312 स्टूडेंट्स ने ही वोट द‍िए हैं.

दिल्ली छात्रसंघ चुनावों की काउंटिंग सुबह 8 बजे यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में शुरू हो गई थी. पिछले साल DUSU चुनाव परिणामों की बात की जाए तो ABVP ने प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी पद जीते थे, जबकि NSUI को वाइस प्रेसिडेंट पद मिला था.

शुरुआत से ही मुकाबला कांटे का रहा

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव इस बार काफी रोचक रहा है. क्योंकि शुरुआत से ही किसी एक गुट को लीड नहीं मिल पा रही थी. कभी NSUI आगे तो कभी ABVP आगे चल रही थी. 15 राउंड के बाद तो यह रहा कि लीड का अंतर महज एक वोट ही रह गया था. 19 वें राउंड के बाद तस्वीर साफ हो पाई है. 

ये भी पढ़ें:नंदीग्राम में ममता का कांग्रेस को समर्थन, प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद ऐलान, बदलेगा उपचुनाव में खेल?

Exit mobile version