Delimitation bill: परिसीमन बिल को लेकर इस समय देश की राजनीति में घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस अपने रूठे दलों को मनाने में लगी है. हालांकि उसकी यह राह बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाली है. क्योंकि उधर स्टालिन समर्थक गो बैक कांग्रेस लिखकर विरोध जता रहे हैं. DMK प्रमुख एमके स्टालिन को मनाने के लिए INDIA ब्लॉक की 6 पार्टियों के नेता चेन्नई पहुंचे हैं. इनमें कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री स्टालिन से मिलेंगे.
एमके स्टालिन ने एक दिन पहले ही बिल के समर्थन का ऐलान किया था. वहीं शुक्रवार को NCP (SP) के विधायक ने कहा था कि शरद पवार बिल के समर्थन को तैयार हैं. कुल मिलाकर दोनों ही दलों ने बिल के साथ जाने का फैसला कर लिया है. ऐसे में इंडिया गठबंधन का उन्हें वापस अपने पास ला पाना आसान नजर नहीं आ रहा है.
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Outside visuals from the DMK chief MK Stalin’s residence, where the INDIA bloc delegation led by Congress chief Mallikarjun Kharge and CPP chairperson Sonia Gandhi will arrive shortly to meet DMK chief MK Stalin. https://t.co/cveuGEK6Hu
— ANI (@ANI) November 29, 2026
समाजवादी पार्टी ने परिसीमन बिल के विरोध का ऐलान किया है. पार्टी की तरफ से सांसदों को व्हिप जारी करके कहा- बिल पर चर्चा के दौरान सदन में रहें और इसका विरोध करें.
आखिरी फैसला स्टालिन ही लेंगे- डीएमके सांसद
DMK सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने इस बैठक से पहले कहा, “हमने आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को परिसीमन विधेयक पर अपना रुख और DMK सांसदों की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में स्पष्ट रूप से बता दिया है.
आगे कहा कि अब कांग्रेस को भी अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन आज चेन्नई में INDIA गठबंधन के नेताओं से मुलाकात करेंगे. अंतिम फैसला लेंगे, जिसके बाद हम अपना निर्णय बताएंगे.”
गेम पलट पाएगी कांग्रेस?
कांग्रेस और DMK के रिश्ते लंबे समय से गठबंधन के रहे हैं. सोनिया गांधी ने DMK को कांग्रेस के गठबंधन में शामिल करने में भूमिका निभाई थी. इसी राजनीतिक रिश्ते के भरोसे कांग्रेस नेतृत्व उनसे अपना फैसला बदलने की अपील करेगा. अब देखना होगा कि कांग्रेस की अपील की स्टालिन पर क्या असर होता है. पुराने रिश्तों को ध्यान में रखते हुए वह फैसला पलटते हैं या नहीं.
