Delimitation Bill: परिसीमन बिल को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. जब से इस बिल को लाने की बात सामने आई है. तभी से ही इंडिया गठबंधन में दरार पड़ती नजर आ रही है. क्योंकि जो दल पिछली बार इस बिल के विरोध में थे. इस बार वही दल इस बिल का समर्थन कर रहे हैं. इनमें डीएमके और शरद पवार की एनसीपी भी शामिल है. अब इन रुठे नेताओं को मनाने के लिए खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कमान संभाली है.
रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी सहित इंडिया गठबंधन के नेता चेन्नई पहुंचे हैं. यहां पहुंचकर कांग्रेस नेता पूर्व सीएम एमके स्टालिन से परिसीमन बिल को लेकर बातचीत करेंगे. एक दिन पहले ही स्टालिन की पार्टी ने ऐलान किया था कि वे परिसीमन बिल का समर्थन करेंगे. सांसद ए राजा ने कहा- हमारी पार्टी तमिलनाडु में सीटों की संख्या बढ़ाने के पक्ष में है.
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश, मीसा भारती और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री परिसीमन के मुद्दे पर स्टालिन से मिलने चेन्नई पहुंच रहे हैं.
रुठे नेताओं को मनाने में लगी कांग्रेस
एमके स्टालिन से कांग्रेस नेताओं की मुलाकात और बातचीत रविवार 2 बजे होगी. इसके बाद कांग्रेस नेता शरद पवार से मुलाकात के लिए मुंबई जाएंगे. जहां उनसे बातचीत होगी. दोनों नेताओं को मनाने की है ताकि एनडीए को बैकफुट पर लाया जा सके. हालांकि ऐसे बहुत कम चांस हैं कि दोनों नेता अब इस बिल के समर्थन के ऐलान के बाद पीछे हटें. इसके बाद भी कांग्रेस अपनी पूरी कोशिश कर रही है कि किसी भी हाल में अपने रुठे नेताओं को मनाया जा सके.
एनसीपी नेता शरद पवार की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही है. यही वजह है कि वे पिछले तीन दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. माना जा रहा है कि कांग्रेस नेता पवार से अस्पताल में ही मुलाकात करेंगे. शरद पवार के साथ उनकी ये बैठक लगभग 1 घंटे तक चल सकती है.
2 दिसंबर को पेश किया जाएगा बिल
केंद्र सरकार सोमवार को लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक पेश करेगी. इसके तहत लोकसभा और सभी राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभा सीटों की संख्या 50% बढ़ाने का प्रस्ताव है. यह बिल राज्यसभा में 2 दिसंबर को आएगा.
