Vistaar NEWS

मिडिल ईस्ट जंग के बीच पहली बार ट्रंप और PM मोदी की बात, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बनी रणनीति

Narendra Modi donald trump

डोनाल्ड ट्रंप और PM मोदी

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है. इस दौरान दोनों के बीच मिडिल ईस्ट पर चल रहे तनाव को लेकर भी बात हुई है. जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने का महत्व भी शामिल है. बता दें कि स्ट्रेड ऑफ होर्मुज के बंद होने से पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है. कई जहाज बीच समुद्र में फंस गए हैं जिससे कच्चे तेल की सप्लाई में मुश्किलें आ रही हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की पुष्टि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोन की पुष्टि की है. पीएम मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा हैं कि “मुझे राष्ट्रपति ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान हुआ. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. होर्मुज जलडमरूमध्य का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक है. हमने शांति और स्थिरता के प्रयासों के संबंध में संपर्क में रहने पर सहमति जताई.”

डोनाल्ड ट्रंप ने बीते सोमवार को किया था पोस्ट

बता दें कि बीते सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने हैंडल पर एक पोस्ट करते हुए लिखा ” मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछले दो दिनों में, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में हमारी आपसी दुश्मनी को पूरी तरह से खत्म करने के संबंध में बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई है, इन गहरी, विस्तृत और रचनात्मक बातचीत को देखते हुए मैंने युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि वे ईरान के बिजली संयंत्रों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे के खिलाफ किसी भी और सभी सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए टाल दें.”

Exit mobile version