Vistaar NEWS

किसान के घर हेलीकॉप्टर से आई दुल्हनिया, देखने वालों की उमड़ पड़ी भीड़

Dulhan in Helicopter Sheopur

श्योपुर में हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर पहुंचा किसान का बेटा

Sheopur News: हेलीकॉप्टर से शादी के बाद दुल्हन को घर लाने का सपना लगभग हर किसी को होता है. लेकिन कई वजहों से हर कोई इस सपने को पूरा नहीं कर पाता है. हाल ही में मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में एक किसान का बेटा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से घर लाया. जब दुल्हन हेलीकॉप्टर से पहली बार अपने ससुराल पहुंची तो देखने वालों का तांता लग गया. दूल्हे ने बताया कि हमारे माता-पिता का सपना था कि बेटा दुल्हन को हेलीकॉप्टर से घर लाए. इसलिए उनके सपनों को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर में दुल्हन को घर लाया.

जब गांव वालों को पता चला कि दुल्हन हेलीकॉप्टर में आने वाली है, तो पूरा गांव देखने के लिए मौके पर पहुंच गया. दुल्हन के आने से पहले ही हजारों की भीड़ जमा हो गई. श्योपुर में किसान परिवार की शादी चर्चा का विषय बन गई. हर तरफ इस शादी की चर्चा हो रही है.

दुल्हन देखने के लिए लगी भीड़

बता दें, यह शादी श्योपुर के जैदा गांव निवासी राम सिंह मीणा के छोटे बेटे अजय मीणा की थी, जो राजपुरा निवासी रितिका के साथ हुई है. शादी शुक्रवार को हुई, जिसकी विदाई शनिवार, 21 फरवरी को हुई. शादी की चर्चा तब शुरू हो गई, जब दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर हेलीकॉप्टर से घर पहुंचा. यह सीन देखने को लिए पूरा गांव जमा हो गया.

मां-बाप के सपने को किया पूरा

गांव वालों ने हेलीकॉप्टर में दुल्हन को देख बोले कि पहली बार इस गांव में किसी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में आते देखा है. पूरे गांव वालों ने खुशी से दुल्हन का स्वागत किया. इस दौरान दूल्हे ने बताया कि माता-पिता का सपना था कि मेरा बेटा अपनी शादी में दुल्हन को हेलीकॉप्टर से घर लाए. इसलिए उनके सपनों को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर से दुल्हन को घर लाया. आज सालों बाद माता-पिता का सपना पूरा हो गया. बता दें, दूल्हे के पिता भले ही किसान हैं, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत है. वे 200 बीघा जमीन के मालिक हैं. बेटा अजय भी उनके कामों में हाथ बंटाता है.

ये भी पढ़ेंः भारत को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 8 संदिग्धों को किया गिरफ्तार, ISI से है कनेक्शन

दूल्हे के पिता राम सिंह मीणा ने कहा, यह आयोजन कोई दिखावा नहीं था, बल्कि बच्चों की खुशी और उनकी इच्छा को पूरा करने के लिए किया गया था. फिलहाल, इस शादी न सिर्फ गांव और जिले में बल्कि प्रदेशभर में चर्चा हो रही है.

Exit mobile version