Delhi Police Stops Kejriwal March: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इथेनॉल को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने पीएम हाउस तक मार्च का ऐलान किया है. आज देश की राजधानी दिल्ली में इथेनॉल ब्लेंडेट फ्यूल पर बड़ा सियासी टकराव देखने को मिल सकता है. आम आदमी पार्टी का कहना है कि E20 पेट्रोल को पूरे देश में लागू करने का फैसला आम लोगों और करोड़ों वाहन मालिकों पर अतिरिक्त बोझ डालने जैसा है. यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स…
केजरीवाल बोले- जनता पर जबरन थोपे गए E20 के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा.
AAP के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, “हमने पुलिस अधिकारियों से इस बारे में बात की है कि लोग लाखों की संख्या में अर्जी लेकर यहां आए हैं. हम प्रधानमंत्री को अर्जी देना चाहते हैं और चाहते हैं कि वे इथेनॉल पर चर्चा करें. बातचीत होनी चाहिए. अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी लिखी है. हमने प्रधानमंत्री को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बार-बार बताया है.”
#watch दिल्ली: AAP के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, “हमने पुलिस अधिकारियों से इस बारे में बात की है कि लोग लाखों की संख्या में अर्जी लेकर यहां आए हैं… हम प्रधानमंत्री को अर्जी देना चाहते हैं और चाहते हैं कि वे इथेनॉल पर चर्चा करें… बातचीत होनी चाहिए… अरविंद केजरीवाल… https://t.co/X18nUkHgDn pic.twitter.com/cyXKUckwU0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने एक महीने पहले समय मांगा था और 2,33,000 लोगों ने एक पिटीशन पर साइन किया है. वे प्रधानमंत्री मोदी को लेटर देना चाहते हैं. लेकिन ट्रंप की गुलामी के कारण पीएम मोदी 22,000 करोड़ का इथेनॉल खरीद रहे हैं. 30 करोड़ गाड़ियां E20 के लिए नहीं बनी है, वे गाड़ियां खराब होगी. लोगों का नुकसान होगा. हम कहना चाहते हैं की मोदी जी इथेनॉल खरीदना बंद कर दीजिए.”
#watch दिल्ली: AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने एक महीने पहले समय मांगा था और 2,33,000 लोगों ने एक पिटीशन पर साइन किया है। वे प्रधानमंत्री मोदी को लेटर देना चाहते हैं। लेकिन ट्रंप की गुलामी के कारण पीएम मोदी 22,000 करोड़ का इथेनॉल खरीद रहे हैं। 30 करोड़ गाड़ियां… https://t.co/X18nUkHgDn pic.twitter.com/kC6cCMtuU3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
अरविंद केजरीवाल के E20 पेट्रोल विरोध पर भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा ने कहा, “जो वे कहते हैं, वे हमेशा करते रहते हैं. वे बोलते हैं कि मैं अराजकतावादी हूं तो वे बार-बार साबित करने की कोशिश करते हैं कि वे अराजकतावादी हैं लेकिन अब उनमें इस बात की होड़ लगी है कि अराजकतावादी नंबर 1 कौन हैं? राहुल गांधी हैं या केजरीवाल?”
#watch दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के E20 पेट्रोल विरोध पर भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा ने कहा, “जो वे कहते हैं, वे हमेशा करते रहते हैं। वे बोलते हैं कि मैं अराजकतावादी हूं तो वे बार-बार साबित करने की कोशिश करते हैं कि वे अराजकतावादी हैं लेकिन अब उनमें इस बात की होड़ लगी है कि… pic.twitter.com/EXWkQ2IOQX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को US प्रेसिडेंट ट्रंप के दबाव में नहीं आना चाहिए. उन्हें USA से इथेनॉल खरीदना बंद करना चाहिए और हमारे देश पर E20 थोपना बंद करना चाहिए. मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री हमें फोन करेंगे. हमने प्रधानमंत्री को मैसेज भेजा है कि हम उनसे मिलना चाहते हैं. संघर्ष जारी रहेगा.”
#watch दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को US प्रेसिडेंट ट्रंप के दबाव में नहीं आना चाहिए। उन्हें USA से इथेनॉल खरीदना बंद करना चाहिए और हमारे देश पर E20 थोपना बंद करना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री… pic.twitter.com/7AaIpxGbtQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
