Earthquake in Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटकों से लोगों दहशत फैल गई और जब अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है. हालांकि, भूकंप से झटके से किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता में आए भूकंप का केंद्र बांग्लादेश रहा. इसलिए इसका असर कुछ ही सेकंड तक रहा. वैज्ञानिकों के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलो मीटर नीचे रहा. भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के खुलना से लगभग 26 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में रहा. भूकंप का असर ज्यादातर ऊंची बिल्डिंगों में देखने को मिला.
किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं
भूकंप के बाद लोगों ने सोशल मीडिया में अफरा-तफरी के कई फोटो और वीडियो शेयर किए. रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता में करीब 1 बजकर 22 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसमें ज्यादा असर कोलकाता और साउथ कोलकाता के इलाकों में देखने को मिला. हालांकि, अब तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है.
सिक्किम में भी आया भूकंप
एक दिन पहले यानी कल गुरुवार को पड़ोसी सिक्किम में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. सिक्किम में आज शुक्रवार तड़के भी करीबी 4 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. गनीमत रही कि दोनों जगहों पर भूकंप के तेज झटकों से किसी प्रकार के बड़े नुकसान ही खबर नहीं है.
ये भी पढ़ेंः दिल्ली शराब घोटाले में बरी हुए केजरीवाल, फैसला सुनने के बाद रो पड़े, बोले- मैं भ्रष्ट नहीं हूं
क्यों आते हैं भूकंप?
भूकंप आने की सबसे बड़ी वजह है टेक्टोनिक प्लेट्स धरती के अंदर मौजूद गर्मी की वजह से हमेशा तैरती रहती हैं या खिसकती रहती हैं. ऐसे में जब ये प्लेट्स आपस में टकराती या दूर जाकर एक-दूसरे ऊपर रगड़ खाती हैं, तो भारी दवाब के कारण एनर्जी पैदा होती है. जिसकी वजह से कुछ चट्टाने टूटकर तेजी से खिसक जाती हैं. एनर्जी लहरों के रूप में निकलती हैं, जिसकी वजह से धरती हिलने लगती है और झटके महसूस किए जाते हैं.
