Fact Check: भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम के ऐलान के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश के दौरे पर है. यहां सावन में उनके भोजन को लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन लिखा- अयो राम संस्कारी पार्टी के अध्यक्ष सावन में… कांग्रेस ने इस पोस्ट में ये भी लिखा कि मुंह पर सनातन, भाषण में संस्कार… बाकी भाजपा का आचरण सामने है और एक वीडियो शेयर कर दिया.
इस वीडियो में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन केले के पत्ते में कुछ व्यंजन खाते हुए नजर आ रहे है. कांग्रेस इस वीडियो को सावन में नॉन वेज से जोड़कर देखा जाने लगा. हैरानी की बात ये भी है कि वीडियो में डिश ऐसी नजर आ रही है जो दिखने में नॉन वेज जैसा लग रहा है. यही कारण है कि सोशल मीडिया में ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है. लेकिन हम आपको इस पूरे वीडियो का विस्तार से Fact Check बता रहे है कि नितिन नवीन की इस नॉनवेज जैसे दिखने वाली थाली में क्या-क्या भोजन परोसा गया था.
सांसद ने बताई पूरी थाली की सच्चाई
बीजेपी के संगठन से जुड़े कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक में शामिल होने नितिन नवीन आंध्र प्रदेश गए हु है. वायरल वीडियो में नितिन नवीन के साथ में बैठकर अनकापल्ले से लोकसभा के सांसद डॉ. सीएम रमेश भोजन कर रहे है. उनके हवाले से जानकारी सामने आई है कि कोई भी नॉन वेज आइटम नहीं परोसा गया था.उन्होंने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर उठा विवाद गलत है.
अब सवाल ये है कि ये ऐसी कौन सी डिश थी जो यूजर्स को वीडियो में नॉन वेज जैसी नजर आ रही है और कांग्रेस नेताओं ने भी आनन-फानन में बिना इसकी पुष्टि किए भ्रम फैम फैलाने के उद्देश्य से इस वीडियो को पोस्ट किया.वीडियो के वायरल होने के बाद जो जानकारी सामने आई उसके मुताबिक नितिन नवीन को जो खाना परोसा गया था वह उत्तर-आंध्रा शाकाहारी भोजन था। सोशल मीडिया पर जिस व्यंजन को लेकर मांसाहारी (नॉन-वेज) होने की अफवाह फैली थी, वह असल में पारंपरिक शाकाहारी कच्चे कटहल की मसाला करी (पनासा मुक्कालु करी) थी, जिसका टेक्सचर मीट जैसा दिखता है. यानी Fact Check में नितिन नवीन को नॉन वेज परोसे जाने का दावा गलत मिला.
इस बीच नितिन नवीन ने खुद एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा कि मुझे अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ असली आंध्रा खाने का मजा लेने का मौका मिला.
कोमल कटहल को समझा नॉन वेज
आंध्र बीजेपी के कार्यकर्ता अभिलाष गुंडापनेनी ने भी भोजन के मेनू का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा है कि झूठी बातें फैलाने से पहले, इलाके के खाने के बारे में जान लें. नितिन नवीन को जो परोसा गया, वह केले के पत्ते पर 100% शाकाहारी असली उत्तरा आंध्र का खाना था. वह ‘नॉन-वेज’ डिश पनासा मुक्कालू करी (कोमल कटहल) है. यह एक पारंपरिक साउथ इंडियन शाकाहारी डिश जो अपने मीटी टेक्सचर के लिए जानी जाती है.
नितिन नवीन को केले के पत्तों में क्या-क्या परोसा गया ?
- पेसारा पुनुगुलु (मूंग दाल के पकौड़े)
- पनासा मुक्कालु करी (नरम कटहल की मसाला करी)
- कच्चे केले की दाल और पनीर करी
- कुंदरू और मूंगफली की फ्राई डिश
- वेज पुलाव और सफेद चावल
- सांभर, मज्जिगा पुलुसु (छाछ की करी) और मिक्स वेज इमली करी
- चटनी, आम का अचार, पापड़, दही, मिठाइयां और ड्रिंक्स
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः ‘शुद्धिकरण मामले में पार्टी ने मुझे अकेला छोड़ा…’, CWC बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताई नाराजगी
