UP News: अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बन गई है. भारत के भी कई लोग ईरान में फंस गए हैं. ईरान में रह रहे भारत के छात्रों और इस्लामी विद्वान से संपर्क टूटने से भारत में उनके परिवार वाले बेहद चिंतिंत हैं. परिजनों का कहना है कि कल बात हुई थी, लेकिन अब उनसे संपर्क नहीं हो रहा है.
‘कल बात हुई, अब संपर्क नहीं हो पा रहा’
यूपी में बाराबंकी के रहने वाले कई परिवार इस समय ईरान में फंसे हुए हैं. परिवारों को हर एक लमहा अपने लोगों की चिंता सता रही है. कुछ फंसे हुए लोगों के परिजनों का कहना है कि कल के दिन बात हुई थी. उन्होंने बताया था कि थोड़ी देर बात हुई थी, लेकिन उसके बाद फिर संपर्क टूट गया. इसके बाद से उनसे बात नहीं हो पा रही है. परिजनों ने भारत सरकार से ईरान में फंसे लोगों को सुरक्षित वापस करवाने के लिए मदद मांगी है.
इस्लामिक तालीम के लिए गए हैं ईरान
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले 8 लोग इस्लामिक तालीम के लिए ईरान गए हैं. इनमें मौलाना जफर अब्बास, मौलाना आबिद हुसैन काजमी, मौलाना अली मेहदी रिजवी, मौलाना सैयद काशिमी रिजवी जैदपुरी, फातिमा रबाब, मोहम्मद रजा, मोहम्मद काजिम, जौरस के मौलाना फैज बकरी और मौलाना अली मेहदी शामिल हैं. इनमें से कुछ छात्र हैं, जबकि कुछ इस्लामी विद्वान हैं.
अपनों की वापसी के लिए सरकार से मांगी मदद
बाराबंकी के 8 लोग जो, ईरान में फंसे हुए हैं. उनके परिवार वाले बेहद दुखी हैं. परिवार वालों ने चिंता जताते हुए भारत सरकार से मदद मांगी है. परिवार वालों ने गुहार लगाते हुए कहा कि फंसे हुए लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए और किसी भी तरह उन्हें भारत सुरक्षित लाया जाए.
ये भी पढे़ं: T20 World Cup: साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, विराट कोहली को पछाड़ बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
