Women Leaders Slap Video: हरियाणा के फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान दो महिला नेता आपस में ही भिड़ गईं. इस दौरान दोनों के बीच जमकर थप्पड़बाजी हुई. मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को अलग कराकर मामला शांत कराया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल, मामला अब शांत हो गया है.
जानकारी के अनुसार, पीछे हटने को लेकर विवाद शुरू हुआ था. जिसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ी और इसी बीच थप्पड़बाजी शुरू हो गई. विवाद पराग शर्मा और गजना लाम्बा के बीच शुरु हुआ. पहले दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई, फिर इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई. मामला प्रदर्शन के दौरान कहा है. इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे, जिन्होंने दोनों को अलग कर बीच-बचाव किया.
फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान दो नेताओं के बीच विवाद. दोनों के बीच कहासुनी हुई. और मामला थप्पड़बाजी तक पहुंच गया. आरोप है कि पराग शर्मा ने प्रदर्शन के दौरान गजना लांबा को पीछे हटने का इशारा किया था। बहस के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच थप्पड़ चलने लगे। https://t.co/bUbtV9pAcw
— Ravi Pratap Dubey 🇮🇳 (@ravipratapdubey) October 8, 2026
पीछे हटने को लेकर शुरू हुआ था विवाद
बता दें, दोनों नेत्रियां कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक की अगुआई में CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं. सबकुछ ठीकठाक ही चल रहा था कि अचानक दोनों नेत्रियां आपस में भिड़ गईं. बताया गया कि एक ने दूसरी महिला को पीछे हटने के लिए कहा, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया.
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को ‘ड्राई डे’, CJP प्रोटेस्ट के चलते पुलिस का बड़ा फैसला, बंद रहेंगी शराब की दुकानें
महिला नेताओं की ओर से नहीं आया बयान
फिलहाल, इस विवाद के बाद पराग शर्मा और गजना लाम्बा ने अभी तक न तो कोई सफाई दी है और न ही शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन घटना का वीडियो वायरल होने के बाद तरह-तरह की बयानबाजी होने लगी है. विवाद कोई पहले से था या फिर अचानक होने की वजह से मामला हाथापाई तक पहुंचा. यह जांच का विषय है. हालांकि, इस मामले को लेकर अभी तक कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने भी कोई टिप्पणी नहीं की है.
