Vistaar NEWS

‘भूख हड़ताल जारी रखूंगा…’, CJP प्रोटेस्ट के बीच सोनम वांगचुक का बड़ा बयान

Sonam Wangchuk

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान

Sonam Wangchuk: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 25 द‍िनों से प्रदर्शन जारी है. सोनम वांगचुक करीब 23 द‍िनों से अनशन पर बैठे हुए हैं. उनके स्वास्थ्य को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने शनिवार को उन्हें जंतर-मंतर से उठा लिया और अस्पताल में भर्ती करा दिया. सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में अनशन पर बैठे हुए थे. आज सोमवार को सरकार ने CJP के डेलीगेशन को बात करने के लिए बुलाया था, तो लगा कि अब बात बन जाएगी और सोना वांगचुक अपना अनशन खत्म कर देंगे. लेकिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए लिखा, अनशन जारी रहेगा. यानी कि अभी उनका अनशन खत्म नहीं होगा.

बता दें, आज सीजेपी ने संसद कूच करने की बात कही थी. जिसके लिए देशभर से लोग एकत्रित हुए हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर में भारी भीड़ है. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने संसद मार्च के लिए प्रदर्शनकारियों को अनुमति नहीं दी. जिसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी सड़कों पर भी उतर आए. इस दौरान कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई और कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, ऐसे प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

अनशन जारी रखने का किया ऐलान

सोनम वांगचुक ने लिखा, कि मैं अपना अनशन जारी रखूंगा. शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे यूथ के साथ जिस तरह की बर्बरता बरती जा रही है. जिसको देखते हुए मैंने अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया है, जबतक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की इजाजत नहीं मिल जाती. उम्मीद है कि सरकार उससे पहले शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करेगी. उकसावे के बावजूद युवाओं ने जिस तरह शांति बनाए रखी है. उससे मैं बहुत प्रभावित हूं.

ये भी पढ़ेंः ‘पहली बार सरकार से बातचीत का प्रस्ताव आया…’, CJP के डेलीगेशन से मुलाकात के बाद जेपी नड्डा का बयान

मैं सरकार और पुलिस बल से अपील करता हूं कि वे छात्रों को आज या कल संसद के सामने अपनी शिकायतें रखने की इजाजत देकर इस मुद्दे को सुलझाएं. मुझे यकीन है कि युवा प्रदर्शनकारी कल भी वैसा ही धैर्य और सहनशीलता दिखाएंगे जैसा उन्होंने आज दिखाया है.

Exit mobile version