FIR on Avimukteshwaranand: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज की जाएगी. एडीजे रेप एंड पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. कोर्ट के आदेश पर अब झूंसी पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया जाएगा.
आशुतोष ब्रह्मचारी बोले- न्याय अभी जिंदा है
वहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने प्रयागराज के कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि हम लोग दर-दर भटक रहे थे. लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई. कोर्ट में आज हमको न्याय मिला है. शिष्यों के साथ यौन शोषण और समलैंगिक अपराध हुआ है. न्यायालय ने आज इसकी पुष्टि कर दी है.
आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने लगाए थे आरोप
रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे. इतना ही नहीं उन्होंने कोर्ट में 2 बच्चे भी पेश किए थे. बच्चों ने कोर्ट में कैमरे के सामने बयान दर्ज किए थे. जिसके बाद प्रयागराज पुलिस कमिश्नर की जांच रिपोर्ट के आधार पर स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया की कोर्ट ने अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज करने का आदेश जारी किया है.
आशुतोष ब्रह्मचारी ने अखिलेश यादव को दिया चैलेंज
एडीजे रेप एंड पॉक्सो स्पेशल कोर्ट के आदेश के बाद अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य के खिलाफ झूंसी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया जाएगा. वहीं कोर्ट के आदेश के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को चैलेंज देते हुए कहा है कि मेरे साथ पैदल यात्रा में बनारस के विद्यामण चलिए. इसके पंचम तल पर मैं दिखाता हूं कि कैसे रंग रलियां मनाई जाती हैं. जहां इनका शीशमहल है और यहीं पर सखियां रहती हैं. जिनका नाम भी पता है.
ये भी पढ़िए: T20 World Cup Super 8: सुपर-8 का मैच बारिश में धुल गया तो क्या होगा? ये है ICC का नियम
