इतिहास में पहली बार प्रत्याशी के सामने होगी EVM की जांच, जानें क्या है पूरा मामला
इतिहास में पहली बार प्रत्याशी के सामने होगी EVM की जांच
Bombay High Court On EVM: भारत के चुनावी इतिहास में जब से ईवीएम के माध्यम से मतदान शुरू हुआ है. ऐसा पहली बार होगा. जब चुनाव के बाद ईवीएम की जांच की जाएगी. वह भी हारे हुए प्रत्याशी के सामने. ईवीएम की जांच करने के आदेश बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस सोमशेखर सुंदरेसन ने दिए हैं. कोर्ट के आदेश के बाद अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान चांदीवली सीट में इस्तेमाल हुई ईवीएम मशीन की जांच 16-17 अप्रैल को होगी. हाई कोर्ट ने यह सुनवाई कांग्रेस नेता नसीम खान की याचिका पर की है. कांग्रेस नेता ने ईवीएम पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे. जानें कोर्ट ने क्या कहा?
हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की 16 और 17 अप्रैल को जांच की जाएगी. जांच भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कंपनी करेगी, जो बेंगलुरु स्थित ईवीएम निर्माता कंपनी है. इस दौरान विशेषज्ञ और चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी भी रहेगी. हाई कोर्ट ने यह आदेश राज्य चुनाव आयोग को दिया है, जिसके बाद चांदिवाली विधानसभा को सूचित किया गया.
महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने मुंबई उपनगरीय ज़िले के चांदीवली निर्वाचन क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVMs) के निरीक्षण के संबंध में मीडिया में प्रकाशित ख़बरों पर स्पष्टीकरण जारी किया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2026
कांग्रेस नेता नसीम खान ने दावा किया था कि महाराष्ट्र में EVMs का… pic.twitter.com/awwSTJZkr1
क्या है मामला?
बता दें, साल 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला. चांदीवली सीट से शिवसेना के प्रत्याशी दिलीप भाऊसाहेब लांड ने करीब 20,000 वोटों से जीत दर्ज की. जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस नेता खान मोहम्मद आरिफ (नसीम) थे. जिन्हें 1,04,016 वोट मिले. इस दौरान कांग्रेस नेता ने ईवीएम पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट का रुख किया. हाई कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए ईवीएम की दोबारा जांच करने के आदेश दिए हैं.
ये भी पढे़ंः असम में 84.42% वोटिंग ने बढ़ाया सस्पेंस, हिमंता की साख पर सवाल या गोगोई ने कर दिया बड़ा उलटफेर?
हाई कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस नेता नसीम खान ने कहा कि यह बड़ा फैसला. पहली बार कोर्ट ने ईवीएम की जांच के आदेश दिए हैं. हम इसका स्वागत करते हैं. विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन को 288 में से 230 सीटें मिली थी. भाजपा 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी.