Vistaar NEWS

फ्लाइट में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रचार! आसमान में शख्स ने की अनोखी अपील, Video

CJP Campaigning in Flight Video

फ्लाइट में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रचार! आसमान में शख्स ने की अनोखी अपील

Passenger Makes Viral Appeal: दिल्ली के जंतर-मंतर में इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर कई वीडियो धूम मचा रहे हैं. इसी दौरान एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स फ्लाइट में यात्रियों से इस प्रोटेस्ट के समर्थन की अपील कर रहा है. शख्स ने अपील करते हुए वीडियो शेयर किया और कहा कि अगर किसी को मदद चाहिए, तो वह और उसके दोस्त मदद देने के लिए तैयार हैं. फिलहाल, इस वीडियो की खूब चर्चा हो रही है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अक्षय सोनवणे नाम के एक यूजर्स ने शेयर किया है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स फ्लाइट के अंदर अपनी सीट से उठता है और फ्लाइट में बैठे सभी यात्रियों से अपील करता है कि कुछ देर के लिए उसकी बातें सुनें. इस दौरान उसने सबसे पहले उन लोगों का धन्यवाद दिया. जिन्होंने जंतर-मंतर में हो रहे प्रोटेस्ट का समर्थन किया है.

प्रोटेस्ट के समर्थन की अपील

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक अचानक फ्लाइट पर अपनी सीट से खड़ा होता है और लोगों से प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए अपील करते हुए कहता है, कि अगर इस प्रोटेस्ट के दौरान किसी को भी मदद की जरूरत होती है, तो आप संपर्क कर सकते हैं. अगर आप दिल्ली जा रहे हैं और आपके पास समय है तो जरूर जंतर-मंतर में हो रहे शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट का समर्थन करें.

ये भी पढ़ेंः CJP 20 जुलाई को ही क्‍यों कर रही संसद मार्च? जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों बढ़ा सियासी पारा

सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो

जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, तो लोगों ने खूब शेयर किया. लोग शख्स के शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की तारीफ कर रहे हैं. फिलहाल, यह वीडियो पूरे इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. अंत में शख्स जय हिंद बोलते हुए अपनी बात को खत्म कर देता है.

Exit mobile version