Vistaar NEWS

गांजे के नशे में उड़ा रहा था एयर इंडिया की फ्लाइट! टर्बुलेंस में कई यात्री हुए थे घायल

Air india Flight

नशे में उड़ा रहा था एयर इंडिया की फ्लाइट!

Air India: एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 के पायलट के गांजा पीकर फ्लाइट चलाने की पुष्टि हुई है. टर्बुलेंस में 17 यात्री और क्रू-मेंबर घायल हुए थे. सूत्रों की मानें, तो 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली आने वाली फ्लाइट अचानक 300 फीट नीचे आ गई थी. सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान पाया गया कि पायलट गांजा पीकर फ्लाइट उड़ा रहा था.

जानकारी के अनुसार, इस हादसे के बाद यात्रियों ने पायलट पर लापरवाही का आरोप लगाया था. जिसके बाद दोनों पायलटों की साइकोएक्टिव सब्सटेंस स्क्रीनिंग कराई गई थी. पायलट-इन-कमांड का सैंपल कन्फर्मेटरी टेस्ट के लिए एक लैब को भेजा गया. जहां उसकी रिपोर्ट में मारिजुआना की पुष्टि हुई है.

दोनों पायलटों के उड़ान पर पाबंदी

हालांकि, जांच के दौरान ही एयर इंडिया ने अपने दोनों पायलटों को फ्लाइंग रोस्टर से हटा दिया था. इसके साथ ही जांच पूरी होने तक दोनों पायलटों के उड़ान पर पाबंद लगा दिया गया है. लेकिन जांच के दौरान कुछ ऐसी जानकारी सामने आई, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

ये भी पढ़ेंः Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन, जानें क्यों हुई सख्ती

टर्बुलेंस के बाद भी दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग

बता दें, यह मामला 4 अगस्त का है. जहां उड़ान के दौरान फ्लाइट अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गई. जिसमें सवार यात्रियों को भी चोट आई और फ्लाइट के अंदर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया. जिस दौरान यह घटना हुई. उस दौरान विमान में कुल 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे. हालांकि टर्बुलेंस के बाद भी विमान ने अपनी उड़ान को सामान्य तरीके से जारी रखी और दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड किया.

Exit mobile version