Vistaar NEWS

कोलकाता में 19 मौतों के बाद अमित शाह के सारे कार्यक्रम कैंसिल, घायलों से मिलने पहुंचे अस्पताल

HM Amit Shah, Suvendu Adhikari Meet Injured at Apollo Hospital

कोलकाता में 19 मौतों के बाद अमित शाह के सारे कार्यक्रम कैंसिल

Amit shah in Kolkata: कोलकाता के चोरबागान में शनिवार की रात दुर्गा पंडाल में भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए आयोजकों समेत कई लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है और 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. इस घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सारे कार्यक्रम कैंसिल कर दिए हैं और सीधे अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया है. इस हादसे में 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

पुलिस के अनुसार, कोलकाता में हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा 20 अक्टूबर तक लागू किया है. अमित शाह ने भी अपने सभी दुर्गा पूजा पंडालों में जाने के कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. अमित शाह कोलकाता में रविवार की सुबह कालीघाट मंदिर पहुंचे और वहां पर पूजा-अर्चना की. इसके बाद अस्पताल जाकर घायलों का जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी शामिल रहे.

बारिश की वजह से मची भगदड़

जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल में काफी भीड़ उमड़ी थी. इस दौरान अचानक से तेज बारिश होने लगी. बारिश होते देख लोगों ने पंडाल के अंदर छिपने की कोशिश की. अंदर ज्यादा लाइट नहीं होने की वजह से पता नहीं लग पाया कि अंदर भी भारी भीड़ है. यही वजह रही कि बाहर की भीड़ लगातार अंदर घुसती चली गई. जिसकी वजह से यह हादसा हो गया. जिसमें 19 लोगों की मौत और 25 लोग घायल हो गए हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘छेड़खानी करने वालों का हाथ काटो, 2 लाख ले जाओ…’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल, पुलिस की टीम अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पंडाल खाली करने की घोषणा किसने की थी और क्या इससे लोगों में अफरा-तफरी फैली? इससे साथ ही स्थानीय लोगों और चश्मदीदों के बयान, CCTV फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है. इस मामले में राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को ग्रुप डी की सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है.

Exit mobile version