Vistaar NEWS

इजराइली हवाई हमले में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति की मौत, पश्चिम विरोधी रुख के लिए जाने जाते थे महमूद अहमदीनेजाद

Former Iranian President Mahmoud Ahmadinejad

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद

Iran- Israel war: अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमला करने के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में महायुद्ध शुरू हो गया है. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अब ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की भी इजराइली हमले में मारे गए हैं. अहमदीनेजाद साल 2005 से 2013 तक ईरान के राष्ट्रपति रहे थे.

इजराइल का नामोनिशान मिटाने की बात कही थी

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को कट्टरपंथी और पश्चिम विरोधी के तौर पर जाना जाता था. उनके कार्यकाल में ही ईरान का परमाणु कार्यक्रम तेज हुआ था, जिसके बाद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी बढ़ा था. अहमदीनेजाद ने इजराइल के अस्तित्व को मानने से इनकार कर दिया था. साथ ही उन्होंने खुले तौर पर कहा था कि इजराइल का नामोनिशान मिटा देंगे.

यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा की थी

रूस और ईरान के रिश्ते काफी अच्छे हैं. अयातुल्ला अली खामेनाई की मौत के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका और इजराइल के हमले की खुले तौर पर कड़ी निंदा की है. लेकिन रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद महमूद अहमदीनेजाद ने चौंकाने वाला स्टैंड लिया था. उन्होंने रूस के यूक्रेन के हमले की निंदा की थी. साथ ही कहा था कि ये यूक्रेन की संप्रभुता हमला है.

ईरान पर 24 घंटे में 1200 से ज्यादा बम गिराए

इजराइल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर हमला किया है. ईरानी सेना के मुताबिक दोनों देशों ने मिलकर ईरान पर 24 घंटे में 1200 से ज्यादा बम गिराए हैं. इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया था. बताया जा रहा है कि इसमें 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें एक स्कूल की 140 से ज्यादा छात्राओं की मौत भी शामिल है. हवाई हमले में एक मिसाइल ईरान के एक स्कूल पर गिर गया था.

इजराइल ने खामेनेई के ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर हमला किया था. इसमें खामेनेई के साथ ही उनकी बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत 40 कमांडर्स भी मारे गए.

ये भी पढे़ं: UP के कई लोग ईरान में फंसे, परिजनों से नहीं हो रहा संपर्क, सलामती के लिए दुआ पढ़ रहे परिवार; सरकार से मांगी मदद

Exit mobile version