त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लव देब ने रचाई शादी, जानें कौन हैं उनकी दूसरी पत्नी त्रिवेणी राव? 25 सालों बाद नीति देब से क्यों हुआ था तलाक
त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब ने गुपचुप तरीके रचाई दूसरी शादी
Biplab Deb Marriage: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने पहली पत्नी से तलाक होने के बाद कन्नड़ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री त्रिवेणी राव के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली. उनकी शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं. जानें कौन हैं उनकी दूसरी पत्नी त्रिवेणी राव और पहली पत्नी से क्यों हुआ था तलाक?
बता दें, भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने यह शादी बिल्कुल गुपचुप तरीके से की. शादी की किसी को भी खबर नहीं मिली. इसका खुलासा तब हुआ, जब कपल दिल्ली से अगरतला पहुंचा. अगरतला में शादी के बाद रिसेप्शन का आयोजन किया गया. बिप्लव देब ने 54 साल की उम्र में दूसरी शादी की. जबकि उनकी पत्नी की उम्र करीब 30 से 35 साल बताई जा रही है.
कौन हैं बिप्लव देब की पत्नी त्रिवेणी राव?
बिप्लव देब की शादी के बाद त्रिवेणी राव भी सुर्खियों में हैं. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर त्रिवेणी राव कौन हैं और क्या करती हैं. बता दें, त्रिवेणी राव कन्नड़ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्में बनाई हैं. उन्होंने अपनी कलाकारी के माध्यम से करोड़ों लोगों का दिल जीता है और कन्नड़ इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेरा है.
क्यों हुआ था तलाक?
बता दें, बिप्लव देब की पहली शादी नीति देव के साथ हुई थी. दोनों ने साल 2001 में शादी किया. यह रिश्ता करीब 25 सालों तक चला और बाद में उन्होंने अलग रहने का फैसला करते हुए तलाक ले लिया. नीति देव स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में एक अधिकारी के रूप में कार्यरत थीं. दोनों का एक बेटा और एक बेटी भी है. शादी के करीब 20 साल बीत जाने के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी. यह खटास इतनी बढ़ गई कि दोनों ने कानूनी तौर पर अलग रहने का फैसला कर लिया. पिछले साल 2025 में दोनों का तलाक हो गया. जिसके बाद बिप्लव देने के जीवन में त्रिवेणी राव की एंट्री हुई.
ये भी पढ़ेंः सिया और चेतन कैसे आए करीब? भाई ने बताया, केतन मर्डर केस का निकला क्रिकेट कनेक्शन!
2018 में बने थे सीएम
बिप्लव देब का जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा है. पढ़ाई करने के बाद बिप्लव देब त्रिपुरा के उदयपुर से सीधे दिल्ली पहुंच गए. दिल्ली में उन्होंने जिम ट्रेनर के रूप में काम किया. इसी दौरान उनकी मुलाकात के.एन. गोविंदाचार्य जैसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बड़े नेताओं से हुई. जहां से वे आरएसएस ज्वाइन कर लिया. इसके बाद उन्होंने बीजेपी के बड़े नेता आचार्य विष्णुकांत शास्त्री और केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम के पीए (Personal Assistant) के तौर पर काम किया, जिससे उन्हें संसदीय कामकाज और चुनावी कूटनीति को बेहद करीब से समझने का मौका मिला. 2018 में उनकी मेहनत के दम पर त्रिपुरा में भाजपा की सरकार बनी. जिसमें उन्हें सीएम बनाया गया था.